फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बच्चों को पढ़ाता था शाम को IPL मैच पर सट्टा लगवाता था असिस्टेंट प्रोफेसर, 15 गिरफ्तार

Sat, 05 May 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
ipl betting - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है जो सुबह छात्रों को पढ़ाता था और शाम को आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाता था। पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ही शेयर ट्रेडर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ipl betting - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को उन्होंने दिल्ली और राजस्थान की टीम के मैच पर 50 लाख से ज्यादा रकम का सट्टा लगाया था। वहीं साहिबाबाद पुलिस ने भी आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों गैंग के 15 सट्टेबाजों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इनके पास से दो कंप्यूटर, दो एलईडी टीवी, सेट टॉप बॉक्स, 17 मोबाइल और 55 हजार की नकदी मिली है।
विज्ञापन

3 of 7
ipl betting - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि कई दिन से आईपीएल मैचों पर सट्टे की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस टीम को लगाया गया। बुधवार शाम पंचवटी कालोनी के सामने दो युवक फोन के जरिए मैच पर सट्टा लगा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सट्टे के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया। उनकी निशानदेही पर आरडीसी की अंसल बिल्डिंग में एक ऑफिस से चल रहे सट्टे के धंधे का पर्दाफाश किया गया। यहां से एक असिस्टेंट प्रोफेसर सचिन कुमार त्यागी निवासी सेवीविला सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

4 of 7
ipl betting - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए अन्य आरोपी बिट्टू उर्फ दीपांशु निवासी पंचवटी, प्रतीक कौशिक निवासी मालीवाड़ा, मनोज निवासी गगन एंकलेव, भाटिया मोड़, गुरप्रीत सिंह निवासी पटेल मार्ग, समीर सैनी निवासी मालीवाड़ा और दीपक  गर्ग निवासी मालीवाड़ा हैं। उन्होंने बताया कि सचिन कुमार त्यागी गौतमबुद्धनगर के गलगोटिया इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और गणित पढ़ाते हैं। दीपक गर्ग शेयर ट्रेडर हैं और उसी के ऑफिस से सट्टे का धंधा चलाया जाता था। गैंग में एक बैटरी कंपनी का एग्जीक्यूटिव, फाइनेंसर भी शामिल है। दीपक और सचिन ही सट्टेबाजी का सरगना है। एसपी सिटी ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर सचिन त्यागी गणित के फार्मूलों का प्रयोग सट्टेबाजी में करता था। इससे मुनाफा अच्छा मिलता था। सट्टेबाजी से होने वाले मुनाफे में 33 फीसदी की हिस्सेदारी सचिन की थी।
विज्ञापन

5 of 7
ipl betting - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल एप से पहले पता कर लेते थे हर बॉल का परिणाम पुलिस के मुताबिक इन सट्टेबाजों ने एक मोबाइल एप डाउनलोड कर रखा था। यह एप टीवी पर लाइव मैच से 30 सेकेंड पहले ही हर बॉल का परिणाम दे देता था। इसके जरिए यह प्रत्येक बॉल पर सट्टा लगवाते थे। चौके-छक्के और आउट होने पर भी सट्टा लगाया जाता था। एसपी सिटी का कहना है कि वह गूगल को भी इसकी सूचना भेजेंगे ताकि ऐसे एप्स पर रोक लग सके। ऐसे एप्स की वजह से सट्टे को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
ipl record
सट्टेबाजी की बड़ी मछलियां भी फंसेंगी जाल में पुलिस ने गाजियाबाद के एक बड़े सट्टेबाज को भी ट्रेस कर लिया है। एसपी सिटी की मानें तो इसी सट्टेबाज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के सहयोगियों को 100 से ज्यादा ग्राहक ट्रांसफर किए थे। फिलहाल वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गाजियाबाद IPL बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : ANI
गरिमा गार्डन के एक घर में भी चल रहा था आईपीएल पर सट्टा एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन में मोहम्मद फुरकान के घर में भी आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने रात करीब 11:30 बजे यहां से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सट्टेबाज फिरोज, इरशाद, वकील, सलीम, वसीम, शाहरूख, शुभम त्यागी और फरमान है। फिरोज और शुभम त्यागी निवासी हर्ष विहार दिल्ली के रहने वाले हैं। अन्य सभी प्रेम गार्डन पसौंडा में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें