फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक नगर में बिल्डिंग हादसा, नानी के घर से नहीं लौटते तो बच जाते बच्चे और पत्नी

Wed, 26 Sep 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अशोक विहार
हादसे में छह लोगों की मौत से उनके परिजन बुरी तरह टूट गए हैं। उमेश की पत्नी सीमा और उसके दो मासूम बच्चों आशी (3) व शौर्य (2) की मौत हो गई है। उसके भाई लक्ष्मण (25) की हालत बेहद नाजुक है, हादसे में उसकी साली मंजू (22) भी बुरी तरह जख्मी है। घर में एक साथ तीन लोगों की मौत और दो के घायल होने से उमेश अपना होश खो बैठे हैं। वे बार-बार रोते हुए कह रहे हैं कि बच्चे मंगलवार को घर नहीं आते तो बच जाते। हादसे से चंद मिनट पहले घर से निकला विमलेश पछता रहा था कि वह अपने मासूम बच्चों को अकेला छोड़कर क्यों गया। हादसे में उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
ashok vihar victim
दीपचंद बंधु अस्पताल में मौजूद उमेश ने रोते हुए बताया कि कुछ दिन से उसकी पत्नी सीमा तीनों बच्चों आशी, शौर्य और रिशिका को लेकर उनकी नानी के घर मजनू का टीला गई हुई थी। बच्चे कुछ और दिन नानी के घर रहना चाहते थे, लेकिन रिशिका की परीक्षा होने के कारण मंगलवार शाम को अपने घर लौटना पड़ा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ashok vihar
वहीं मंजू नौकरी करती है और द्वारका इलाके में रहती है। दीदी के लौटने की खबर मिलते ही वह भी मंगलवार को द्वारका से सावन पार्क दीदी के घर पहुंच गई। उमेश अब बस अपने भाई लक्ष्मण और साली मंजू के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। उमेश इलाके में सैलून में काम करते हैं।

 

4 of 5
ashok vihar
दूसरी ओर, मूल रूप से हरदोई के रहने वाले विमलेश ने बताया कि दो कमरों के मकान में उसके चार बच्चे व पत्नी रहते थे। उसके भतीजे राज बहादुर का परिवार दूसरे कमरे में रह रहा था। हादसे से चंद मिनट पहले ही वह दोनों बच्चों सुमनेश व रजनीश को छोड़कर निकला था। वह घर से चंद कदम दूर ही पहुंचा था कि अचानक तेज धमाका हुआ। वह घर की ओर भागा तो घर गिरा हुआ था। उसके सामने ही लोगों ने उसके दोनों बच्चों को निकाला, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashok vihar
वहीं, विमलेश के भतीजे राज बहादुर की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ संगीता की हादसे में मौत हो गई। घर में उस समय मुन्नी के दो रिश्तेदार कमला शंकर व विजय आए हुए थे। वह भी जख्मी हो गए। परिजन हादसे में घायल हुए लोगों की सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। विमलेश राजमिस्त्री है तो राजबहादुर बेलदारी करता है। अस्पताल में ही मौजूद नरोत्तम अपनी पत्नी निशा की सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है। नरोत्तम इलाके में एक शख्स की कार चलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें