फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग हादसे में सीएम केजरीवाल ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मृतकों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

Wed, 26 Sep 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
building collapse in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सावन पार्क इलाके में आज(26 सितंबर) सुबह एक बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने पहले ही इस बिल्डिंग को खतरे के अंदर घोषित कर दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी इसमें किराएदार रह रहे थे। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 8
building collapse in delhi - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी उसका मालिक धर्मेंद्र है जो मकान गिरने की सूचना मिलते ही फरार हो गया। बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक पर केस दर्ज कर लिया। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही मृतकों को 5 लाख मुआवजे का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन

3 of 8
building collapse in delhi - फोटो : अमर उजाला
इस बिल्डिंग में करीब 20 से 25 किराएदार रह रहे थे। करीब 9 लोगों को अभी तक निकाला गया है, जिसमें से एक महिला और 4 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह इमारत एक पेड़ से टिकी हुई थी। लगातार हो रही बारिश से यह पेड़ भी कमजोर हो गया था और इसी के चलते इमारत भी गिर गई।

4 of 8
building collapse in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अशोक विहार इलाके के सावन पार्क में आज सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इमारत के नीचे दब कर अब तक 4 बच्चों और 1 महिला की मौत की खबर है। वहीं  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबे में कुल 9 लोग दबे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। हालांकि अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन

5 of 8
building collapse in delhi - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग पेड़ के सहारे टिकी थी और एमसीडी ने इस कमजोर घोषित किया हुआ था। इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। खबर है कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से जिस पेड़ से यह इमारत टिकी थी वह भी कमजोर हो गया था। यही कारण है कि आज सुबह यह इमारत ढह गई जिसने 4 बच्चों समेत 5 लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन

6 of 8
building collapse in delhi - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सावन पार्क के पास एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन

7 of 8
building collapse in delhi
एनडीआरएफ की टीम अब तक 9 लोगों को मलबे से निकाल चुकी है।
विज्ञापन

8 of 8
building collapse in delhi - फोटो : एएनआई
सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें