गांव अटाली में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद पर राजनीति तेज हो गई है। राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद सुलझने की जगह उलझने लगा है।
विज्ञापन
सुलझा नहीं उलझ गया विवाद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे अटाली
2 of 7
सोमवार सुबह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पीड़ितों से मिलने के लिए राहत शिविर पहुंचे।
विज्ञापन
सुलझा नहीं उलझ गया विवाद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे अटाली
3 of 7
वहीं दोपहर में सीपीएम के पोलित ब्यूरो के सदस्य और राज्यसभा सदस्य तपन सेन ने घायलों का हालचाल पूछा। इस दौरान दोनों नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे।
सुलझा नहीं उलझ गया विवाद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे अटाली
4 of 7
इससे पहले पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद और महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हुसैन दलवई पीड़ितों से मिल चुके हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम हाशमी भी यहां आकर पीड़ितों से कह चुकी हैं कि यह मामला मानवाधिकार आयोग जाएगा।
विज्ञापन
सुलझा नहीं उलझ गया विवाद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे अटाली
5 of 7
पिछले चार दिनों से विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष बातचीत के माध्यम से एक-दूसरे के करीब आ रहे थे, लेकिन यह कवायद सोमवार को बंद हो गई। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता नहीं हो पाई। नेताओं के आने के बाद दोनों ने ही शांति बैठक से परहेज रखा।
विज्ञापन
सुलझा नहीं उलझ गया विवाद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे अटाली
6 of 7
पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने कहा कि बाहरी लोग तनाव को बढ़ा सकते हैं। इसलिए पीड़ितों को अपने विवेक से काम लेना चाहिए। इधर, प्रशासन पर सवाल उठ रहा है कि आखिर घटना के एक सप्ताह बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पाई।
सुलझा नहीं उलझ गया विवाद असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे अटाली
7 of 7
इससे पीड़ितों में नाराजगी है और अब इसे राजनीतिक लोग भुनाने की कोशिश में लगे हैं। बता दें कि घटना के दूसरे दिन ही राहत शिविर पहुंचे ओवैसी समर्थकों को पीड़ितों ने भाव नहीं दिया था, इसलिए वे वापस चले गए थे।