पहला मामला गांधी नगर इलाके में 22 मई का है। यहां रघुबरपुरा स्थित शिवकुटी मंदिर में गोपालदास नामक साधु रहता है। आरोप है कि अक्सर मंदिर के पास एक सांड आ जाता है।
घटना वाले दिन सांड अंदर आया तो साधु आग बबूला हो गया। उसने सांड को बुरी तरह पीटा, बाद में एक डंडे पर कपड़ा बांधकर उसमें आग लगाई। इसके बाद सांड के गुप्तांग को जला दिया।
बाद में उसके ऊपर जलती हुई बोरी भी डाल दी। स्थानीय लोगों ने सांड पर लगी आग को बुझाकर उसका पशु अस्पताल में इलाज करवाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दूसरा मामला मधु विहार इलाके का है। 25 मई को जोशी कालोनी में पांच लड़कों ने लाठी-डंडों से गली के दो कुत्तों को पीट-पीटकर मार डाला। एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल से घटना की वीडियो बना ली।
वारदात की जानकारी पशु प्रेमी भरत भारद्वाज को दी गई। दोनों कुत्तों को पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मरा हुआ घोषित कर दिया गया। बाद में एनजीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।