फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक आत्महत्याः तस्वीरों में देखें पूरा ड्रामा और पढ़ें क्या थे पूर्व सैनिक के आखिरी शब्द

Thu, 03 Nov 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिक की आत्महत्या का मामला बुधवार पूरे द‌िन स‌ियासी ड्रामे का केंद्र बना रहा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी देर शाम दिल्ली पुलिस ने लेडी हार्डिंग अस्पताल के पास से हिरासत में ल‌िया गया था। हालां‌क‌ि देर रात उन्हें भी छोड़ द‌िया गया।  
विज्ञापन

2 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
र‌िहा होने के बाद केजरीवाल ने कहा क‌ि, 'मोदी जी ने झूठ बोला कि OROP लागू हो गया। मोदी जी सैनिकों से माफ़ी माँगे। आज मोदी जी के फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद की पोल खुल गयी।' मोदी जी ने झूठ बोला कि OROP लागू हो गया। मोदी जी सैनिकों से माफ़ी माँगे। आज मोदी जी के फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद की पोल खुल गयी। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 2, 2016
विज्ञापन

3 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
बता दें क‌ि मुख्यमंत्री पीड़ित परिजन से मिलने की जिद कर रहे थे और बिना मिले जाने को तैयार नहीं थे। इस दौरान उन्होंने वन रैंक वन पेंशन पर प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की और कहा कि वन रैंक वन पेंशन पर प्रधानमंत्री देश के साथ झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजन के साथ पुलिस हिरासत में दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

4 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के सामने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के अस्पताल में जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
एक पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली है, लिहाजा मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जाकर पीड़ित परिजन से मिलूं, लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया जा रहा है। क्या एक मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था का खतरा होता है। मेरे पास कोई हथियार नहीं, फिर न जाने क्यों पुलिस इस तरह का बर्ताव कर रही है।
विज्ञापन

6 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के नाम पर शहीदों से धोखा किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सैनिकों की विकलांगता पेंशन कम दी गई, जबकि सरकार को सैनिकों का वेतन और पेंशन बढ़ाना चाहिए था।
विज्ञापन

7 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
जिस देश में सैनिक और किसान आत्महत्या कर रहे हैं उसका कोई भविष्य नहीं। देशभर में सैनिक के आत्महत्या पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार को देना चाहिए।

8 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजन को पुलिस कनॉट प्लेस थाने ले गई है, मैंने उनसे फोन पर बातचीत की है। परिजन ने बताया कि पुलिस हिरासत में उनके साथ बदसलूकी कर रही है। मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश भी जारी किया।

9 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा वरिष्ठ नेता संजय सिंह, दिलीप पांडेय समेत आम आदमी पार्टी (आप) नेता सड़कों पर उतरे। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वन रैंक वन पेंशन पर झूठ बोल रही है। इसके लिए देश के सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए।

10 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर शाम मीडिया से बात करते हुए आप नेता कुमार विश्वास ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद देश की सशस्त्र सेनाओं के साथ किसी भी सरकार ने अभी तक का सबसे बड़ा धोखा किया है। देश की जनता इस धोखे के लिए मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

11 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वरिष्ठ नेता संजय सिंह और दिलीप पांडेय ग्रेवाल के परिजनों से मुलाकात करने संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे। पार्टी का आरोप है कि परिजनों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। लेकिन पुलिस ने दोनों नेताओं समेत आप विधायकों से धक्का-मुक्की की और दोनों को जबरन बस में बैठा दिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

12 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
ओआरओपी से असंतुष्ट पूर्व सैनिक ने खुदकुशी की
सरकार की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना से असंतुष्ट भिवानी के पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने मंगलवार को सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। सल्फास खाने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद अपने बेटे से फोन पर बात भी की। खबर सुनते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई विपक्षी नेता राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां पूर्व सैनिक का शव रखा गया था। लेकिन उन्हें सैनिक के परिजन से भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई और जोर-जबरदस्ती करने पर पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में रख लिया। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सैनिक की मृत्यु पर गहरा खेद व्यक्त किया है।

13 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय ग्रेवाल ओआरओपी मसले पर तीन साथियों के साथ रक्षा मंत्रालय में ज्ञापन देने दिल्ली आए थे। लेकिन रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात का कोई अनुरोध उसके रिकॉर्ड में नहीं है। ग्रेवाल के बेटे ने बताया कि वह ओआरओपी आंदोलन में सक्रिय थे। उन्होंने ज्ञापन पत्र पर ही सुसाइड नोट लिखकर सल्फास गोलियां खा ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले तेज कर दिए हैं।

14 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा है कि वह देश के लिए प्राण न्योछावर कर रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने पूर्व सैनिक के परिजनों से अस्पताल में मिलने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। पूर्व सैनिक के परिजनों को भी हिरासत में लिया गया था लेकिन कुछ घंटे मंदिर मार्ग थाने में रखकर सभी को रिहा कर दिया गया।

15 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
देर शाम कनॉट प्लेस थाने पहुंचे राहुल गांधी को पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया और बस में बिठाकर दूर ले गए। सैनिक खुदकुशी मुद्दे को लेकर नेताओं व पुलिस को हाईवोल्टेज ड्रामा पूरे दिन चलता रहा। पूर्व सैनिक के परिजनों ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उनके पुत्र जसवंत के अनुसार पुलिस ने हिरासत में उनसे दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

16 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव बामला, जिला भिवानी (हरियाणा) निवासी रिटायर सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल मंगलवार की शाम रक्षा मंत्रालय ज्ञापन देने जा रहे थे। ग्रेवाल जब राजपथ के पास जवाहर भवन के पीछे लॉन में पहुंचे तो उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। कुछ देर बाद ही ग्रेवाल के शरीर से ब्लीडिंग शुरू हो गई। साथियों ने उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

17 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
ग्रेवाल के साथियों का कहना है कि सेना और डिफेंस सिक्योरिटी कोर की 30 वर्षों तक सेवा करने वाले ग्रेवाल कुछ समय से ओआरओपी के मुद्दे पर परेशान थे। गौरतलब है कि एक सदस्यीय न्यायिक समिति द्वारा ओआरओपी पर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को सौंपे जाने के कुछ दिनों के बाद खुदकुशी का पहला मामला सामने आया है।

18 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
मरने से पहले बेटे से की बात
ग्रेवाल : हेलो
बेटा : हां पापा
ग्रेवाल : जोर से बोल
बेटा : हां, बोली आ रही है।
ग्रेवाल : भाई, ऐसा है प्रवीण, मैंने प्वाइजन खा लिया, ठीक है।
बेटा : यो क्या किया?
ग्रेवाल : तू छोड़ इन बातन को।
बेटा : कहां हो पापा?
ग्रेवाल : मैं इंडिया गेट पर हूं। वो जो संग्रहालय भवन, इंडियन नेशनल संग्रहालय, जो इंडिया गेट की तरफ रोड जाती है, वहीं पर बैठा हूं।
बेटा : फिर यो के करया आपने?

19 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
ग्रेवाल : हमारे साथ में अनर्थ हो रहा है। जवानों को न्याय नहीं मिला। (साथ वालों के नाम गिनाते हैं)। रही बात यह कि हमारे जवानों के साथ में अन्याय हो रहा है। अनर्थ हो रहा है। मेरे से देखा ना गया। हमें तो ई लड़ाई लड़नी थी। अब इनका काम जाने।
बेटा : यो डिसीजन के ले लिया आपने पापा?
ग्रेवाल : डिसीजन का क्या मतलब है इसमें।
बेटा : फिर
ग्रेवाल : अपनी मां से बात करवाओ
बेटा : करवाहूं, एक मिनट रुक। कितनी देर हो लिया आपने?
ग्रेवाल : ये क्या बेवकूफी की बात कर रहा है।
बेटा : कितनी देर हो गया है?
ग्रेवाल : पांच मिनट हो गया।
बेटा : कितना लिया है।

20 of 30
orop - फोटो : अमर उजाला
ग्रेवाल : दो-तीन खा ली है।
बेटा : कौन सी टेबलट थी?
ग्रेवाल: ....की। मै बताऊं न तुमको। (पीछे से आवाज आती है) हम अपने वसूलों के आदमी हैं। मेरे जवानों के लिए देश के लिए मातृभूमि के लिए जान न्योछावर कर दी है। ठीक है। रही बात यह कि हमारे आगे के लिए कोई तो होगा।
बेटा: (रोते-रोते) आप हिम्मत हार गए पापा।
ग्रेवाल : फालतू बात न कर।
बेटा : आप हिम्मत हार गए।
ग्रेवाल : रहन दे तू, तू रहन दे।

21 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
मौत पर सियासत और हिरासत का ड्रामा 
पूर्व सैनिक की मौत के बाद ही बुधवार को दिनभर सियासत और हिरासत का ड्रामा चलता रहा। दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने के पास राहुल गांधी के अलावा रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुमारी शैलजा सहित कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया। वहीं आम आदमी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं धकियाते और घसीटते हुए देखा गया। बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया गया। कांग्रेस और आप नेता मोदी सरकार को इस मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे थे।

22 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष को मंदिर मार्ग तथा संसद मार्ग थानों में दो बार हिरासत में लिया गया वहीं मृतक के परिजनों से मिलने की कोशिश में केजरीवाल और सिसौदिया को भी हिरासत में लिया गया। मृतक सैनिक के बेटे जसवंत समेत परिवार के 12 लोगों को हिरासत में रखा गया। ग्रेवाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी अस्पताल जाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि ग्रेवाल के परिजनों को हिरासत में नहीं लिया गया है। पोस्टमार्टम की कागजी खानापूर्ति के लिए उन्हें यहां लाया गया था। कांग्रेस और आप का प्रदर्शन जारी है।

23 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
वजह ओआरओपी हो, जरूरी नहीं: वीके सिंह
नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक की आत्महत्या की वजह कुछ और हो सकती है। अभी किसी को नहीं पता कि पूर्व सैनिक की मानसिक स्थिति कैसी थी। ऐसे में इस मामले की जांच की जरूरत है। सिंह ने इस मामले में सरकार पर हमलावर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी राजनीति न करने की नसीहत दी। कांग्रेस पिछले चार दशक से ओआरओपी पर कुंडली मारे बैठी थी।

24 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
मोदी और पुलिस पर बरसे राहुल
हिरासत में लिए जाने और मृतक पूर्व सैनिक के परिजनों से नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने मीडिया के समक्ष जमकर भड़ास निकाली। 
‘एक शहीद का परिवार हिरासत में है। यह मोदीजी का भारत है। 
आप कैसे शहीद के पिता और बेटे को कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं? यदि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है तो उन्हें जाने क्यों नहीं देते? 
एक नया भारत निर्माण हो रहा है। आप इसे जान लीजिए।
आज देश में क्या हो रहा है। आपको देखना चाहिए। यह उनकी मानसिकता का नतीजा है। यह उनकी एक खास मानसिकता को दर्शाता है। यह अलोकतांत्रिक मानसिकता है। शहीद के परिजन को हिरासत में लेना शर्मनाक है, मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक मानसिकता का प्रतीक है।’

25 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
‘मोदी राज में किसान और जवान दोनों ही खुदकुशी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि ओआरओपी लागू की गई है। यदि ‘वन रैंक, वन पैंशन’ लागू की गई होती तो राम किशन जी आत्महत्या क्यों करते।’- अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री, दिल्ली)

26 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली। एक ओर सरकार सैनिकों का महिमा मंडन करती है और दूसरी ओर वादे पूरे नहीं करती।’- अन्ना हजारे (सामाजिक कार्यकता)

27 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
‘पूर्व जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की यह घटना काफी दुखद है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी और मनीष सिसोदिया को शोकाकुल परिवार से मिलने से रोक दिया गया। उन्हें अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने देना चाहिए।’- ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री, बंगाल)

28 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
‘सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से बहुत दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के राज में पूर्व कर्मचारी और किसान खुद को असहाय और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’- शरद यादव (वरिष्ठ नेता, जदयू)

29 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
‘मुख्य मुद्दा यह है कि एक जवान सीमा पर नहीं मारा गया, वह एक सरकार द्वारा मारा गया। उस सरकार ने ‘वन रैंक, वन पैंशन’ देने का वादा किया था जो उस जवान की आत्महत्या का कारण बना।’- बृंदा करात (नेता, सीपीआईएम)
विज्ञापन

30 of 30
पूर्व सैन‌िक की आत्महत्या के बाद हुआ संग्राम - फोटो : अमर उजाला
‘यदि ओआरओपी सही तरह लागू किया गया होता तो यह घटना नहीं होती। ग्रेवाल की आत्महत्या के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसकी तलाश की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री को सामने आकर ओआरओपी पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।’- डी राजा (राष्ट्रीय सचिव, सीपीआई)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें