अरविंद केजरीवाल ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि बीते पांच सालों में राष्ट्रनिर्माण के सबसे जरूरी शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव पर काम हुआ है। अगले पांच साल में दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने का जोर होगा। इससे दिल्ली वैश्विक शहर सरीखा चमकेगा। केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। दिल्ली के आम लोगों ने पांच साल पहले जो जिम्मेदारी दी थी, उसका लेखा जोखा पेश किया जा रहा है।