फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बयान पर भड़के केजरीवाल, बोले- मोदी के शासन में 1 साल चला दो दिल्ली

Mon, 11 Jun 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal sheila dikshit
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में एक साल सरकार चलाने की चुनौती दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
kejriwal sheila dikshit
दरअसल, उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार काम के दौरान बाधा डालने का आरोप लगाता आया है। जिसे शीला दीक्षित ने आप पार्टी को अपनी नाकामी छुपाने का बहाना बताया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
m arvind kejriwal
इसके जवाब में केजरीवाल ने उनसे कहा ''मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो।'' बता दें कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की केजरीवाल की मांग पर दीक्षित ने एक बयान में कहा था कि दिल्ली केन्द्र द्वारा आंशिक रूप से शासित होने वाला एक केन्द्र शासित क्षेत्र है, जिसमें दिल्ली सरकार को केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करना होता है। 

 

4 of 5
arvind kejriwal - फोटो : twitter
दीक्षित ने 15 साल के उनके कार्यकाल में केन्द्र के साथ ऐसा कोई टकराव नहीं होने का हवाला देते हुये कहा ''काम नहीं करने का यह कोई बहाना नहीं है। जनता बेहतर सरकार चाहती है, शिकायतें नहीं। इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ''शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलों से रो दी थी। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल था। प्राइवेट स्कूल मनमानी फ़ीस बढ़ाते थे। हमने ये सब ठीक किया।'' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sheila dixit
केजरीवाल ने दलील दी ''आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार और अपने एलजी थे। मैं चैलेंज करता हूं एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो। पूर्ण राज्य की मांग को लेकर केन्द्र सरकार के साथ टकराव के आरोप के जवाब में केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में पुदुचेरी का उदाहरण देते हुये दीक्षित से कहा ''कृपया आप पुदुचेरी के अपने मुख्यमंत्री से बात कर यह ज्ञान उन्हें भी दीजिये।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें