फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके से अरविंद केजरीवाल की नीली कार चोरी

Fri, 13 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal car
राजधानी में आम हो या खास कोई सुरक्षित नहीं है। बदमाशों का दुस्साहस देखिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा। बृहस्पतिवार दिनदहाड़े दिल्ली सचिवालय के सामने से बदमाशों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहुचर्चित नीले रंग की वैगनआर कार चुरा ली। कार का इस्तेमाल आप यूथ विंग की इंचार्ज व मीडिया की सह संयोजक वंदना कुमारी इस्तेमाल कर रही थीं। आईपी एस्टेट थाने में कार चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सचिवालय के सामने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kejriwal car
पुलिस के मुताबिक, वंदना कुमारी परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो साल से वह मुख्यमंत्री की निजी कार का इस्तेमाल कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
kejriwal car
सुबह 11.45 बजे उन्होंने दिल्ली सचिवालय के गेट नंबर-3 के सामने बनी पार्किंग में कार खड़ी की। दोपहर जब काम खत्म कर सचिवालय से बाहर निकलीं तो पार्किंग में कार नहीं थी।

4 of 5
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला है कि कार दोपहर करीब 1.00 बजे चोरी हुई। वारदात पार्किंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि कैमरा कार से दूर होने के कारण फुटेज काफी धुंधली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के पहले व बाद में अरविंद केजरीवाल ने काफी समय तक इस कार का इस्तेमाल किया था। कार उनकी पहचान बन गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें