फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : 9 सालों में तलवार दंपति की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव जानें एक झलक में

Fri, 13 Oct 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
demo pic
16 मई, 2008 को नोएडा के सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार केफ्लैट नंबर एल-32 में डॉ. राजेश तलावार की 14 वर्षीय बेटी आरुषि का शव उसके कमरे से बरामद किया गया था। हत्या गले पर तेज धारदार चाकू से वार करके की गई थी। वारदात का शक घर से लापता नौकर हेमराज पर गया लेकिन अगले दिन 17 मई को उसी फ्लैट के छत से नौकर हेमराज की लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरुषि व हेमराज का कत्ल 15 मई को हुआ था। हत्या गले पर तेज धारदार चाकू से वार करके की गई थी।
विज्ञापन

2 of 8
arushi talwar
2008
23 मई : पुलिस ने डॉ. राजेश तलवार को गिरफ्तार किया
31 मई : सीबीआई ने हत्याकांड की जांच अपने हाथ में ली
20 जून : डॉ. तलवार का लाई डिटेक्टर टेस्ट, पत्नी नूपुर से भी पूछताछ
11 जुलाई : डॉ. तलवार को अदालत ने जमानत दी, जेल से रिहा हुए
5 अक्तूबर : आरुषि कांड की नए सिरे से जांच को सीबीआई ने टीम बनाई
विज्ञापन

3 of 8
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला
2009
19 फरवरी : तलवार दंपत्ति की दोबारा ब्रेन मैपिंग, कोई नतीजा नहीं
10 सितंबर : मामले की जांच के लिए नई सीबीआई टीम बनाई गई

4 of 8
arushi murder case
2010
8-12 फरवरी : नूपुर तलवार का नारको एनालिसिस टेस्ट किया गया
15-20 फरवरी : डॉ. राजेश तलवार का नारको एनालिसिस टेस्ट किया गया
29 दिसंबर : सीबीआई ने हाथ खड़े किए, मर्डर मिस्ट्री बंद करने की रिपोर्ट लगाई कोर्ट में
विज्ञापन

5 of 8
arushi murder case
2011
3 जनवरी : आधी-अधूरी क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत ने सीबीआई को फटकार लगाई
7 जनवरी : डॉ. तलवार के वकील ने कोर्ट से क्लोजर रिपोर्ट देने का आग्रह किया
21 जनवरी : क्लोजर रिपोर्ट और दस्तावेज उपलब्ध कराने की तलवार की अर्जी खारिज
25 जनवरी : तलवार पर कचहरी परिसर में उत्सव शर्मा नामक युवक ने कातिलाना हमला किया
क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ राजेश तलवार का प्रोटेस्ट पिटीशन, कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया
विज्ञापन

6 of 8
arushi talwar
2012
6 जनवरी : सुप्रीम कोर्ट से तलवार दंपत्ति को बड़ा झटका, दोनों पर मुकदमा चलाने का आदेश
30 अप्रैल : अदालत ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, नूपुर तलवार को डासना जेल भेजा गया
विज्ञापन

7 of 8
demo pic
2013
12 नवंबर : बचाव पक्ष के गवाहों के अंतिम बयान दर्ज किए गए
26 नवंबर : अदालत ने तलवार दंपति को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई
विज्ञापन

8 of 8
arushi murder case
जनवरी, 2014 : तलवार दंपति ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी
8 सितंबर, 2017 : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपील पर फैसला सुरक्षित रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें