फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जमीन के नीचे से निकला दो हजार साल पुराना शहर, खुदाई जारी

Sat, 23 Dec 2017 10:40 AM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुराने किले की खुदाई में 2 हजार साल पुरानी बस्ती के अवशेष मिले
मौर्य काल से मुगल काल तक के निर्माण एवं कलाकृतियों के साक्ष्य मिलने का दावा
संरक्षित कर बनाया जाएगा म्यूजियम, दर्शक देख सकेंगे आठ कालों का इतिहास
नई दिल्ली। 
विज्ञापन
1 of 9
delhi old fort - फोटो : हिमांशु सोनी
‌दिल्ली के पुराने किले की खुदाई में करीब दो हजार साल पुरानी बस्ती के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन, पशु की आकृतियां, सिक्के, मिट्टी के खिलौने और बर्तन समेत अन्य वस्तुएं मिली हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : हिमांशु सोनी
दिल्ली से जुड़े इतिहास को उजागर करने के लिए पुराने किले के पिछले भाग में उत्खनन कार्य किया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक खुदाई में मौर्य काल से मुगल काल तक आठ विरासतों के निर्माण एवं कलाकृतियों के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : हिमांशु सोनी
इस किले में लोगों को मौर्य काल (300 वर्ष ईसा पूर्व) से लेकर प्रारंभिक मुगल काल तक के निर्माण और बस्तियों को देखने का मौका मिलेगा। खुदाई में निकली निर्माण आकृतियों और अवशेषों को संरक्षित करने के बाद यहां म्यूजियम बनाए जाने की योजना है।

4 of 9
delhi old fort - फोटो : हिमांशु सोनी
खुदाई के दौरान मिली बस्ती और अलग-अलग काल खंड के इतिहास की रूपरेखा को संरक्षित रखने के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : हिमांशु सोनी
ये कलाकृतियां मिलीं: खुदाई के दौरान पहली सदी के मिट्टी के मृदभांड, कसोरे, पक्की लाल मिट्टी से बनी पशु आकृतियां, धातु के प्राचीन सिक्के मिले हैं। इन्हें कुषाण काल से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, इसका फिलहाल कोई सटीक प्रमाण नहीं है। खुदाई में मिट्टी के मोती भी मिले हैं।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : हिमांशु सोनी
वहीं मिट्टी के खिलौने, मिट्टी की मोहर के अलावा कई अन्य वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। बस्ती के अवशेष को पहली सदी का बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह प्राचीन इतिहास की धरोहर है। ईंटों और मिट्टी की चिनाई व अन्य वस्तुओं की परख के आधार पर इस बस्ती को पहली सदी का माना जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : हिमांशु सोनी
मुगल और गुप्त काल की आकृतियां: खुदाई मेें मिली निर्माण आकृतियों में सबसे ऊपर मुगल काल की निर्माण रचना दिखाई देती है। उसके बाद दिल्ली सल्तनत काल के निर्माण का इतिहास मिला है। उसके बाद राजपूत काल के भवन निर्माण दिखाई देते हैं।

8 of 9
- फोटो : हिमांशु सोनी
फिर उत्तर-गुप्त काल के राजाओं द्वारा तैयार किए गई निर्माण आकृतियां हैं। इनके आधार पर बताया गया है कि यहां पुरानी दीवारों के ऊपर ही दीवारों का निर्माण किया गया। इसके बाद गुप्त काल  की मिट्टी की मदद से तैयार कमरों की दीवारें हैं।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : हिमांशु सोनी
पुराने किले का ऐतिहासिक महत्व: पुराना किला नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन दीना-पनाह नगर यानी वर्तमान दिल्ली का किला है। शेर शाह सूरी ने इसका निर्माण अपने शासन काल (1538 से 1545) में करवाया था। किले के तीन बड़े द्वार हैं और इसकी विशाल दीवारें हैं। इसके अंदर एक मस्जिद है, जिसमें दो तलीय अष्टभुजी स्तंभ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें