फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही के दिन रखी गई थी लाल किले की नींव, 29 अप्रैल का है इतिहास में खास महत्व

Mon, 29 Apr 2019 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Red Fort
लाल पत्थर से दिल्ली के बीचों बीच बनी इस इमारत के सामने से गुजरें तो इसकी भव्यता अक्सर ध्यान आकर्षित करती है। इसकी मजबूती, बेहतरीन स्थापत्य कला और इसकी बेमिसाल कारीगरी के मुरीद लोगों के लिए यह जानना दिलचस्प होगा कि लाल किले की नींव 29 अप्रैल को रखी गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Buckingham palace
इस दिन का विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास महत्व है। दरअसल 1993 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजशाही के इस आवास को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले तक साल के कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोला जाता था, लेकिन अब लोग पूरे साल टिकट खरीदकर इस शाही इमारत के कुछ हिस्सों का दीदार कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
राजा रवि वर्मा

इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-


1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।

1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

1848 : सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

4 of 5
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : pti
1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत।

1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।

1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prince William and Kate Middleton
1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।

2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
 
2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें