सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम
- फोटो : Getty
अनुष्का की मां अर्चना पांडा एक निजी कंपनी में बतौर ऑपरेशन हेड कार्यरत हैं। वह भी बेटी की उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रही हैं। अब अनुष्का 11वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमैटिक्स लेकर पढ़ाई करेंगी।
45 फीसदी दिव्यांग तानवी के पिता कुलदीप सिंह का कहना है कि बेटी का एक हाथ काम नहीं करता है। तानवी को अंग्रेजी (96), मैथ (97), साइंस (100), सामाजिक विज्ञान (99) और आईटी (93) अंक मिले हैं। तानवी अब 11वीं में जीव विज्ञान लेकर पढ़ाई कर रही है और डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है।