फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग पहुंचे अनुराग कश्यप, प्रदर्शनकारियों से बोले- अपनी हिम्मत को बनाए रखिए

Fri, 14 Feb 2020 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-फिल्म निदेशक अनुराग कश्यप ने सड़क पर बैठे आंदोलनकारियों का बढ़ाया हौसला
-भूख-प्यास के बाद भी सड़क पर अपना आंदोलन जारी रखें
-जामिया व शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात
-पुलिस की बर्बरता का प्रदर्शनकारियों के बीच जताया विरोध
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनकारियों के बीच अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला
आप लोग अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, वह इंतजार कर रहे आप कब भूख-प्यास से टूट जाएं, लेकिन अपनी हिम्मत को बनाए रखिए। नागरिकता संसोधित कानूनू (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए शुक्रवार को फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए यह बातें कही। 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शनकारियों के बीच अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला
अनुराग कश्यप ने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 जनवरी को कथित रूप से छात्रों पर हुए हमले का विरोध जताया। अनुराग कश्यप को अपने बीच पाकर प्रदर्शनकारियों ने इंकलाब जिंदाबाद और सरकार विरोधी नारे लगाए। 
विज्ञापन

3 of 5
जामिया में प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अनुराग कश्यप शाहीन बाग के भी प्रदर्शनकारियों का भी साथ देने पहुंचे थे। वहां प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

4 of 5
शाहीन बाग प्रदर्शन में बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दो महीने से जामिया व शाहीन बाग मार्ग बाधित कर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन देने फिल्म निदेशक अनुराग कश्यप पहुंचे थे। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट संख्या सात पर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में जामिया के छात्र और स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसी सरकार से लड़ रहें जो विरोध करने पर लाठियां चलाती है और देशद्रोही करार देकर जेल में डाल देती हैं। हमे ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। हालांकि अनुराग कश्यप ने एक बार भी सड़क बंद होने से प्रभावित कई लाख लोगों के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला। वहीं अनुराग कश्यप के प्रदर्शन में पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में इलाके की लोगों की भीड़ पहुंची थी। हर कोई अनुराग कश्यप के साथ अपनी तस्वीर मोबाइल कैद को उत्सुक दिखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें