सत्ता परिवर्तन के साथ ही यूपी में भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे पूरे करने शुरु कर दिए हैं। शपथ ग्रहण के चौथे ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर अमल करते हुए यूपी पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
Anti-Romeo squads
पूरे प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड ने युद्धस्तर पर मनचलों पर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस की टीमों को स्कूल कॉलेजों के बाहर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Anti-Romeo squads
अकेले गाजियाबाद जिले में ही 32 एंटी रोमियो स्क्वायड बनाए गए हैं। यह टीमें प्रतिदिन स्कूल-कॉलेजों के बाहर चेकिंग करेंगी। प्रत्येक स्क्वायड में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
4 of 5
Anti-Romeo squads
गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में स्कूल आती-जाती छात्राओं से छेडछाड करने वाले 4 मनचलों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
मजनुओं के ख़िलाफ़ अभियान चलाते हुए गाजियाबाद पुलिस ने थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के स्वर्णजयंती पार्क के पास से 9 लड़कों को गिरफ़्तार किया है। बता दें कि एसएसपी गाजियाबाद ने बुधवार को ही एंटी रोमियो स्क्वाड टीम का गठन किया है।