फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी ओम को कोर्ट का झटका, छेड़छाड़ मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Tue, 21 Mar 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
swami om
महिला से छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में आरोपी स्वामी ओम की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि स्वामी पर गंभीर आरोप हैं अगर उसे जमानत मिलती है तो वह जांच को प्रभावित कर सकता है। स्वामी ओम पर एक महिला से छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

2 of 6
swami om
तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने स्वामी ओम की अग्रिम जमानत पर अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को खारिज कर दी। अदालत ने जमानत मिलने पर वह शिकायतकर्ता व गवाहों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
swami om
विगत सुनवाई में अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा था कि घटना वाले दिन 7 फरवरी को उनका मुवक्किल स्वामी ओम पुलिस सुरक्षा मांगने के सिलसिले में दरियागंज स्थित डीसीपी कार्यालय में था।

4 of 6
swami om - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज पेश करने का निर्देश दिया था। अदालत ने फुटेज पेश न किए जाने तक स्वामी ओम को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
स्वामी ओम ने सलमान पर लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी का केवल 15 दिन फुटेज रिकॉर्ड में रखा जाता है। फुटेज के लिए सीसीटीवी का डाटा रिकवर करवाना होगा। कोर्ट ने इसके लिए पुलिस को छह दिन का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
swami om
आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर स्वामी ओम व स्वामी संतोष आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। महिला का आरोप था वह सात फरवरी को वह अपने घर लौट रही थी। राजघाट के नजदीक इन आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और उससे गालीगलौज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें