ऑनर किलिंग के शिकार अंकित के परिवार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने राजनेताओं से सियासत नहीं करने की अपील है। अंकित के परिवार वालों का कहना है कि घटना के बाद बेशक इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही हो, मगर हम दिल्ली को कासगंज नहीं बनने देंगे। दूसरी तरफ अंकित की मौत के बाद तीसरे दिन भी इलाके में तनाव बना है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ankit murder
- फोटो : अमर उजाला
भारी संख्या में पैरा मिलेट्री की मौजूदगी में दिनचर्या अन्य दिनों की तरह से चल रही है। बावजूद इसके लोगों में खौफ है। उन्हें लगता है कि यहां कभी भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। परिवार ने अब सोशल मीडिया के जरिए लड़ाई लड़ने की ठानी है और फेसबुक पर पेज बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
ankit murder
- फोटो : facebook
अंकित के मौसेरे भाई आशीष दुग्गल ने कहा कि हमें इस बात का अफसोस है कि सैकड़ों लोगों के बीच अंकित की गला काटकर हत्या कर दी गई, लेकिन उसे कोई बचाने के लिए नहीं आया। हत्या होने के बाद दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चले गए। कुछ ही मिनटों में ऐसा लगा कि वहां कर्फ्यू लग गया हो।
4 of 6
ankit murder
- फोटो : facebook
आशीष ने कहा कि बाजार में अगर किसी के बीच झगड़ा होता है तो लोग बीच बचाव कर छुड़ाने के लिए आते हैं। आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत घटना को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि लोगों को समझने का मौका तक नहीं मिला। आशीष ने बताया कि अंकित के पिता यशपाल सक्सेना अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ankit murder
- फोटो : facebook
अंकित की मौत के बाद से उसकी मां कमलेश की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष ने बताया कि उसकी मौसी का रो-रो कर बुरा हाल है और वह अपने बेटे को लानेे की जिद करती रहती है। परिवार वालों को उनको संभाल पाना मुश्किल हो रहा है।
हमें ऐसा इंसाफ चाहिए कि जो अंकित के साथ हुआ वह किसी दूसरे के साथ न हो। इसी वजह से इंसाफ की लड़ाई फेसबुक के जरिए शुरू कर चुके हैं। अंकित सक्सेना नाम से फेसबुक पेज बनाया है। इस पेज पर दुनिया भर से लोग जुड़ रहे हैं। यह लड़ाई अंकित के लिए नहीं बल्कि अंकित जैसे तमाम उन लोगों के लिए है जो मजहब से ऊपर उठकर इंसानियत से मुहब्बत करते हैं।