फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित ऑनर किलिंग मामला : इस फेसबुक पेज के जरिए परिजन कर रहे इंसाफ की मांग..

Mon, 05 Feb 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
ऑनर किलिंग के शिकार अंकित के परिवार वालों का कहना है कि घटना के बाद बेशक इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही हो, मगर हम दिल्ली को कासगंज नहीं बनने देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ अंकित की मौत के बाद तीसरे दिन भी इलाके में तनाव बना है। भारी संख्या में पैरा मिलेट्री की मौजूदगी में दिनचर्या अन्य दिनों की तरह से चल रही है। बावजूद इसके लोगों में खौफ है।
विज्ञापन

3 of 9
ankit murder - फोटो : facebook
उन्हें लगता है कि यहां कभी भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। परिवार ने अब सोशल मीडिया के जरिए लड़ाई लड़ने की ठानी है और फेसबुक पर पेज बनाया गया है।

4 of 9
ankit murder - फोटो : facebook
अंकित के मौसेरे भाई आशीष दुग्गल ने कहा कि हमें इस बात का अफसोस है कि सैकड़ों लोगों के बीच अंकित की गला काटकर हत्या कर दी गई, लेकिन उसे कोई बचाने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

5 of 9
ankit murder - फोटो : facebook
हत्या होने के बाद दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चले गए। कुछ ही मिनटों में ऐसा लगा कि वहां कर्फ्यू लग गया हो। आशीष ने कहा कि बाजार में अगर किसी के बीच झगड़ा होता है तो लोग बीच बचाव कर छुड़ाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत घटना को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि लोगों को समझने का मौका तक नहीं मिला। आशीष ने बताया कि अंकित के पिता यशपाल सक्सेना अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
ankit murder - फोटो : facebook
अंकित की मौत के बाद से उसकी मां कमलेश की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष ने बताया कि उसकी मौसी का रो-रो कर बुरा हाल है और वह अपने बेटे को लानेे की जिद करती रहती है।

8 of 9
ankit murder - फोटो : facebook
परिवार वालों को उनको संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। हमें ऐसा इंसाफ चाहिए कि जो अंकित के साथ हुआ वह किसी दूसरे के साथ न हो। इसी वजह से इंसाफ की लड़ाई फेसबुक के जरिए शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

9 of 9
ankit murder - फोटो : facebook
​अंकित सक्सेना नाम से फेसबुक पेज बनाया है। इस पेज पर दुनिया भर से लोग जुड़ रहे हैं। यह लड़ाई अंकित के लिए नहीं बल्कि अंकित जैसे तमाम उन लोगों के लिए है जो मजहब से ऊपर उठकर इंसानियत से मुहब्बत करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें