फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित ऑनर किलिंग मामला : वायरल हो रही फोटो पर उड़ रही ऐसी अफवाह कि सुन कर रह जाएंगे दंग

Tue, 06 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
ख्याला के रघुवीर नगर में सोमवार को भी तनाव बरकरार रहा। अंकित को न्याय दिलाने के लिए निकाले जाने वाले कैंडल मार्च को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। (सभी कैंडल मार्च फोटो- विवेक निगम)
विज्ञापन

2 of 7
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही इलाके में सादी वर्दी में तैनात पुलिस बल हर हालात पर नजर रखे हुए थे। इस बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। रघुवीरनगर से सटे इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों के रहने की वजह से इसे संवेदनशील माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल और सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे अंकित के फोटो पर अफवाह उड़ाई जा रही है। अफवाह फैलाने वाले हत्याकांड को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रहे हैं ताकि लोगों में गुस्सा भरा जा सके।

4 of 7
ankit murder - फोटो : vivek nigam
अफवाह फैलाने वाले यहां तक कह रहे हैं कि दूसरे समुदाय के लोग हथियार जमा कर रहे हैं। आरोपी परिवार के घर के आस-पास रहने वाले लोगों में ज्यादा डर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
वे अपने घरों में ही कैद हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं। लोगों में डर का आलम यह है कि वह गलियों से गुजरने वाले अनजान लोगों को संदेह की नजर से देख रहे हैं। लोगों ने बताया कि रात में कुछ युवक संदिग्ध हालत में गलियों में घूम रहे थे, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
ankit murder - फोटो : facebook
पुलिस के पहुंचने पर सभी युवक वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया की मौजूदगी से भी लोगों में डर है। सोमवार को स्थानीय लोग मीडिया कर्मियों से बातचीत करने से कतराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ankit murder - फोटो : facebook
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके से आरोपी के परिवार वालों का बाहर निकाला जा चुका है। ऐसे में लोगों को संयम से काम लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें