संजर का शव लेने पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह पुलिस ने लोकनायक अस्पताल की मोर्चरी में बिहार के सहरसा जिला निवासी तीन मृतकों का शव परिजनों को इसलिए सौंपने से इंकार कर दिया, क्योंकि उनके पास मृतकों का आधार कार्ड नहीं था। परिजनों ने तीनों मृतकों की पहचान राशिद, संजर और ग्यास के रूप में बताई। रविवार को इनके दोस्तों ने शवों की शिनाख्त की थी। उस दौरान पुलिस ने कहा था कि पोस्टमार्टम तभी होगा जब किसी के आधार कार्ड में मृतक का नाम होगा, फिर चाहे वह बेटा हो या पत्नी। पुलिस की इस शर्त पर दोस्तों ने बिहार के सहरसा जिला निवासी मृतकों के परिजनों को फोन पर जानकारी दी।