फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांडः फैक्टरी गेट पर ताला लगाकर मालिक करवाता था काम, हैरान करने वाली है वजह

Sun, 08 Dec 2019 11:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनाज मंडी स्थित अवैध फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
रानी झांसी रोड और उसके आसपास के इलाकों में स्थित ज्यादातर फैक्ट्रियों में श्रमिकों से चार-पांच हजार रुपये के वेतन पर 12-12 घंटे काम करवाया जा रहा है। कुछ श्रमिकों ने दबी जुबान में बताया कि फैक्ट्रियों में दाखिल होने के बाद ज्यादातर लोगों को वहां से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है। फैक्ट्रियों के मेन गेट पर मालिकों के आदेश पर ताला लगा दिया जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को जिस फैक्टरी में हादसा हुआ, उसके मेन गेट पर भी ताला लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस मेन गेट पर ताला लगा होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
रानी झांसी रोड पर रहने वाले एक शख्स ने बताया कि इलाके में चल रहीं फैक्ट्रियां उनके लिए मुसीबत बनी हुई हैं। यहां एक-एक फैक्टरी में सीमा से ज्यादा श्रमिकों से काम करवाया जाता है। इलाके में रहने वाले दबंग लोग आम लोगों को बोलने भी नहीं देते हैं। थोड़े से लालच के लिए नाबालिगों से भी फैक्ट्रियों में रात-रातभर काम करवाया जाता है। श्रमिक भागें नहीं और माल न चुरा लें, इसके लिए फैक्टरी के गेट पर ताला लगाया जाता है।

4 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य शख्स ने बताया कि पुलिसकर्मी, एमसीडी या दिल्ली प्रशासन की टीमें इस इलाके में आने से भी कतराती हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि टीमों के साथ इलाके में बदसलूकी की जाती है। डर की वजह से टीमें यहां पहुंचती नहीं हैं। यही वजह है कि फैक्टरी मालिक अपनी मनमानी कर मेन गेट पर ताला लगाकर काम करवाते हैं। रविवार को जिस फैक्टरी में हादसा हुआ, उसमें तो छत के जीने का रास्ता भी बंद था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी
हादसे के बाद रानी झांसी रोड व बाड़ा हिंदूराव इलाके के कुछ लोग मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी कर रहे थे। वह गलियों में मीडिया कर्मियों को घुसने नहीं दे रहे थे। मीडिया कर्मियों ने जब पीछे के रास्ते जाकर उस गली में जाने का प्रयास किया, जहां हादसा हुआ था, तो कुछ दबंग युवकों ने खदेड़ दिया। सुबह से शुरू हुआ ये सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। रानी झांसी रोड पर घटना स्थल पर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस ने बैरीकेड लगाकर मीडिया को वहां नहीं जाने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें