फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को डॉक्टर ने ऐसे बनाया बम: दिल्ली को दहलाने में हुआ इस तकनीक का इस्तेमाल, हमले के पीछे एक वजह यह तो नहीं?

Tue, 11 Nov 2025 08:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने हुए एक व्यक्ति को कार चलाते हुए देखा जा सकता है। उसने कहा कि कई टीम को लाल किले और उसके आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली धमाके के संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
लाल किले के सामने जिस कार से बम धमाका हुआ है उस कार के चालक का फरीदाबाद आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध सामने आया है। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई है और 25 घायल हुए हैं। लाल किले बम धमाके की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कौ सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाने में यूएपीए, विस्फोटक एक्ट व बीएनएसएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। दिल्ली पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है और राष्ट्रीय राजधानी को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डिटोनेटर का इस्तेमाल
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलवामा का निवासी और पेशे से चिकित्सक उमर मोहम्मद कथित तौर पर वह हुंडई आई-20 कार चला रहा था। ये कार लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग क्षेत्र में हुए विस्फोट में इस्तेमाल हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डिटोनेटर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि दिल्ली में हुए विस्फोट का फरीदाबाद के आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध है। फरीदाबाद में दो दिन पहले 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था।

विज्ञापन

3 of 9
धमाके में मारा गया शख्स - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में 10 की हुई पहचान
दिल्ली पुलिस ने बम धमाके में मारे गए 10 लोगों की पहचान कर ली है। दो के शव शवगृह रखे हुए हैं। कुल 25 घायल हुए हैं। इनमें से आठ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करकर शव परिजनों को मंगलवार को सौंप दिए।

4 of 9
घटनास्थल को पर्दा लगाकर सील किया गया - फोटो : पीटीआई
अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने हुए एक व्यक्ति को कार चलाते हुए देखा जा सकता है। उसने कहा कि कई टीम को लाल किले और उसके आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस सोमवार शाम को धीमी गति से चल रही कार में शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद 'हाई अलर्ट' पर है। विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए, 25 लोग घायल हुए और कई वाहन जल गए।
विज्ञापन

5 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
एनएसजी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां एनएसजी व रोहिणी स्थित एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार किया रहा है, ताकि ये पता लग सके कि बम धमाके के लिए कौन-कौन से रसायन इस्तेमाल किए गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 9
Delhi Blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा के व्यक्ति ने कार दी थी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उमर मोहम्मद फरीदाबाद मॉड्यूल में शामिल एक और चिकित्सक था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के एक व्यक्ति तारिक को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने कथित तौर पर उमर मोहम्मद को हुंडई आई-20 कार दी थी।
विज्ञापन

7 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
गिरफ्तारी के डर से आतंकी हमला करने की संभावना
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपने आतंकवादी मॉड्यूल के साथी चिकित्सकों की गिरफ्तारी के बाद उमर मोहम्मद ने डर के कारण लाल किले के सामने आतंकवादी हमला किया, क्योंकि उसे भी गिरफ्तार होने का डर था। विस्फोट के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी सीमा बिंदुओं पर वाहनों की जांच तेज की जा चुकी है। विस्फोट से पहले, कार पास के एक पार्किंग स्थल में तीन घंटे तक खड़ी रही थी। विभिन्न पार्किंग स्थल के फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए दारियागंज और पहाड़गंज क्षेत्रों में रात भर तलाशी अभियान चलाया गया।

8 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
पुलिस ने होटलों में भी पूछताछ की है
दिल्ली के सभी थानों को सतर्क रहने और स्थानीय बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और विशेष प्रकोष्ठ, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और स्थानीय पुलिस की कई टीम विस्फोट के घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
आत्मघाती बम हमला तो नहीं
पुलिस सूत्र ने कहा कि यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या यह आत्मघाती बम हमला और एक बड़ी आतंकवादी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

घायल दिल्ली के ज्यादा हैं
घायलों में से 12 दिल्ली के निवासी हैं, और 13 लोग अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा के अशोक कुमार (34) और दिल्ली के अमर कटारिया (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें