vijender singh
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ का कहना है देश में सैकड़ों अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन अभी देश में अच्छे बॉक्सर की कमी है। विजेंदर इन दिनों स्वयं प्रोफेशनल बाक्सिंग कर रहे हैं। साथ ही, अपने गांव भिवानी के दो युवाओं को भी तैयार करने में मदद कर रहे हैं जो जल्द ही ओलंपिक या एशियाड में अपना जलवा दिखाएंगे। अभी तक खेली गई दस प्रोफेशनल्स बॉक्सिंग में अविजित रहने वाले विजेंदर ने रिंग में सात बाक्सरों को नॉकआउट और तीन को प्वाइंट के आधार पर हराया है।