फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः 50 सोसाइटी की महिलाओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए बना डाली पांच लाख रोटियां

Sat, 02 May 2020 06:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
50 सोसाइटी की महिलाओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए बनाईं रोटियां - फोटो : लाल सिंंह
लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपने घरों में कैद है। ऐसे हालात में लाखों लोगों के सामने दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन इस मुश्किल वक्त में लोग एक-दूसरे का भरपूर साथ भी दे रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सेक्टर, सोसायटी और सरकारी विभाग अपने-अपने हिसाब से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। तो फिर महिलाएं इस काम में कैसे पीछे रहतीं।
विज्ञापन

2 of 6
ज्योति मलिक (महागुन मास्ट्रो, सेक्टर- 50) सीमा खेरा( E-3 शताब्दी विहार सेक्टर- 52) तस्वीर में बाएं से दाएं - फोटो : लाल सिंंह
12 अप्रैल को 400 रोटियां एकत्र कर पहली बार सेवन एक्स की 4 सोसायटी से शुरू हुआ ये अभियान अब शहर के करीब 50 सोसायटी तक पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 6
गरिमा अग्रवाल पत्नी आलोक अग्रवाल(पैन ओएसिस सोसायटी), आनिका (अनवी) (अंतरिक्ष गोल्फ व्यू निवासी) - फोटो : लाल सिंंह
सेवन एक्स की 35 सोसायटी से शनिवार तक 3 लाख 35 हजार रोटियां प्राधिकरण को दी जा चुकी हैं।

4 of 6
सौम्या अग्रवाल (एलडेको अमनतारन सेक्टर-119), डॉ. पूजा शर्मा(गुलशन इकेबाना सेक्टर-143) बाएं से दाएं - फोटो : लाल सिंंह
रोटी बैंक मिशन से जुड़े गिरिराज ने बताया कि हर दिन 30,000 से ज्यादा रोटियां एकत्रित करके 50 से ज्यादा वाहनों के माध्यम से पांच सामुदायिक किचन में भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
स्वयं और सेजल (सेक्टर 121), धृति राव रिद्धी राव (एटीएस वन हैमलेट) ऊपर से नीचे - फोटो : लाल सिंंह
वहीं 121 होम्स से लेकर शहर के 15 सेक्टर और सोसायटी में भी ये अभियान चलाया जा रहा है। यहां से करीब 1 लाख 65 हजार रोटी जरूरतमंद लोगों को दी गई। मुकेश गुप्ता ने बताया कि सबका एक ही लक्ष्य है कि कोई भूखा न सोए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वाति पुरोहित (लोटस पनाश) - फोटो : लाल सिंंह
इस काम में महिलाओं द्वारा बनाई रोटियां सोसायटी गेट तक पहुंचा दी जाती हैं और वहां से प्राधिकरण की टीम, हर दिन इन रोटियों को ले जाकर जरूरतमन्दों को दे रही है। सचिन गोयल का कहना है कि इससे परिवार के लोगोंं को हौसला और एक दूसरे की मदद करने की खुशी भी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें