अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत जिलेभर में सुबह 10 बजे राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान हमारे साथ विभिन्न सोसायटी के लोग आरडब्ल्यूए, एओए के पदाधिकारी, सरकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, व्यापार मंडल, उद्योग संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षण संस्थाएं सहित तमाम लोगों ने अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान किया। सभी संगठनों ने अपील की थी कि राष्ट्रगान में लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सोसायटीज में लोग बालकनी में आकर राष्ट्रगान में शामिल हुए। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयमैन कर्नल टीपी त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, एओए में राष्ट्रगान के आयोजन के साथ सभी क्षेत्रों में भी राष्ट्रगान और ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। आगे देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 14
इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत राष्ट्र गान गाते लोग
- फोटो : सुमित सिसोदिया
संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिला अध्यक्ष देवव्रत चौधरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक में क्रोमा के अध्यक्ष तरुण चौहान महासचिव उज्जवल मिश्रा ने सभी सोसायटी में एक साथ राष्ट्रगान की अपील की जिसका आज पालन भी हुआ। राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू सृष्टि के अध्यक्ष विरेंद्र इंदौलिया, फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओेए के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, गजेंद्र सिंह आर्य, संजय नगर में परमार्थ समिति के अध्यक्ष वीके अग्रवाल, लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, गोल मार्केट एसोसिएशन, विजय नगर में खाद्य एवं उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गोविंदपुरम, सिद्धार्थ विहार सहित तमाम स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाते स्थानीय लोग।
4 of 14
अजनारा एंक्लेव सोसायटी, चंदर नगर
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के चंदर नगर की अजनारा एंक्लेव सोसायटी में अमर उजाला के मां तुझेे प्रणाम कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगान गाते लोग।
विज्ञापन
5 of 14
वीवीआईपी सोसायटी में गाया गया राष्ट्रगान
- फोटो : कुमार संजय
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत वीवीआईपी सोसायटी में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाते लोग।
विज्ञापन
6 of 14
कर्नल टीपी त्यागी परिवार के साथ राष्ट्रगान गाते हुए
- फोटो : रश्मि ओझा
अमर उजाला की मुहिम मां तुझे प्रणाम के तहत कर्नल टीपी त्यागी ने अपने परिवार के साथ राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन
7 of 14
ज्ञान खंड 3 इंदिरापुरम
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-3 में लोगों ने गाया राष्ट्रगान।
8 of 14
independence day
- फोटो : कुमार संजय
वीवीआईपी सोसायटी में हुआ राष्ट्रगान।
9 of 14
independence day
- फोटो : अमर उजाला
आस्था कुंज सोसायटी में बड़ों के साथ बच्चों ने भी किया ध्वजारोहण और गाया राष्ट्रगान।
10 of 14
घंटा घर पर व्यापारियों ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : शोभित शर्मा
घंटाघर में व्यापारियों ने मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे किया ध्वजारोहण और गाया राष्ट्रगान।
11 of 14
वसुंधरा एस10 बी
- फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा एस 10 बी के पार्क में लोगों ने किया ध्वजारोहण और मिलकर 10 बजे गाया राष्ट्रगान।
12 of 14
संजय नगर एलटी सेंटर से प्रतिभा सिंह और उनका परिवार
- फोटो : रश्मि ओझा
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम मुहिम के तहत संजय नगर एलटी सेंटर से प्रतिभा सिंह और उनके परिवार ने अपने छत पर किया ध्वजारोहण और सुबह 10 बजे गाया राष्ट्रगान।