'अमर उजाला' की मुहिम में दिखा युवाओं का उत्साह
Wed, 26 Feb 2014 07:57 PM IST
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से बुधवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में वोटर जागरूकता एवं रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया।
'अमर उजाला' की मुहिम में दिखा युवाओं का उत्साह
शिविर में मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए तीन सौ से अधिक फार्म-6 भरे गए। इसकी शुरुआत एसडीएम फरीदाबाद धर्मेंद्र सिंह ने की।
'अमर उजाला' की मुहिम में दिखा युवाओं का उत्साह
इस मौके पर बल्लभगढ़ के नायब तहसीलदार राज सिंह मोर, एचओडी कॉमर्स डॉ. अनिल सिंघल, डॉ. जयपाल सिंह व पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
'अमर उजाला' की मुहिम में दिखा युवाओं का उत्साह
निर्वाचन कर्मचारी ज्ञानचंद व अमित कुमार ने मतदाता बनने के लिए विद्यार्थियों से फार्म भरवाने के साथ-साथ अन्य जरूरी बातों की जानकारी भी दी।
'अमर उजाला' की मुहिम में दिखा युवाओं का उत्साह
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का यह अभियान सराहनीय है। इस तरह का कार्यक्रम करना लोकतंत्र के असली पहरेदार की निशानी है।
'अमर उजाला' की मुहिम में दिखा युवाओं का उत्साह
सहायक निर्वाचन अधिकारी व नायब
तहसीलदार राज सिंह मोर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास वोट का सशक्त
हथियार है। एक वोट से सरकार बनती व बिगड़ती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने
वोट के अधिकार की कीमत समझनी होगी।