फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: आत्मरक्षा के गुर सीख छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास

Fri, 01 Mar 2019 08:12 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
aprajita 100 million smile
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं को अमर उजाला अपराजिता अभियान की जानकारी दी गई। देश-विदेश में ख्यातनाम एसआरसीसी में आयोजित इस विशेष वर्कशॉप में छात्राओं का हौसला बढ़ाने करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. रिद्धिमा सेठ व महिला इंस्पेक्टर सुषमा रावत भी पहुंची। उनकी अगुवाई में दिल्ली पुलिस के आत्मरक्षा दस्ते ने छात्राओं को बचाव की विभिन्न तकनीक से अवगत करवाया। इस दस्ते के कोर्डिनेटर विनोद वालिया दस लोगों की टीम के साथ पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
aprajita 100 million smile
दिल्ली पुलिस का यह दस्ता महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के अलावा उनमें आत्मविश्वास पैदा करने का प्रयास करता है, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपना बचाव कर सकें। छात्राओं ने पूरे मनोयोग से आत्मरक्षा की तकनीक को समझा। कुछ छात्राओं ने अलग से कुछ गुर सीखने की भी इच्छा जताई। अमर उजाला अपराजिता की आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का उदेश्य यही है कि सुरक्षित समाज हर महिला और बच्ची का हक है। 
विज्ञापन

3 of 5
aprajita 100 million smile
कार्यशाला से छात्राओं को होगा लाभ
कॉलेज की यौन उत्पीड़न आंतरिक शिकायत समिति  की प्रमुख व कॉलेज शिक्षक रीना चड्ढा ने कहा कि इस कार्यशाला का छात्राओं को काफी लाभ होगा। हाल ही में कॉलेज गेट पर हुए एक हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक छात्रा गेट पर भीड़ में फंस गईं थी वह घबरा कर रोने लगी थी। उसे इस वर्कशाप का लाभ मिला होता तो उसमें भी आत्मविश्वास उत्पन्न होता।

4 of 5
aprajita 100 million smile
इस कार्यशाला से छात्राओं को बस, सार्वजनिक स्थानों या अन्य जगहों पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी है इसका पता चला है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को कॉलेज में आयोजित करने के लिए उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया। दिल्ली पुलिस के आत्मरक्षा दस्ते ने छात्राओं को बताया कि कैसे पैन और किताब भी उनकी सुरक्षा का हथियार बन सकती है।

किसी भी विषम परिस्थिति में फंस जाएं तो किसी तरह से पैन निकाल कर अभ्रदता करने वाले लगातार अलग-अलग वार करते रहें। इसी तरह से किताब के मुड़े हुए हिस्से से भी वार किया जा सकता है। हालांकि उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना है कि अपने को मजबूत बना कर रखें। आत्मविश्वास किसी भी स्थिति में ना खोएं। इसी तरह दोनों हाथ बंधने पर पैर से भी हमलावर पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान महिला या युवती को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि सामने वाला हावी ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aprajita 100 million smile
छात्र-छात्राओं से कराया लाइव डेमो
कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा दस्ते ने विभिन्न तकनीक का डेमो देने के बाद छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाया। मंच पर उन्हें परिस्थिति अनुसार लाइव डेमो देकर जानकारी दी गई। छात्राओं के साथ ही छात्रों को बुलाकर भी उन्हें आमने-सामने कराया गया ताकि छात्राएं तकनीकों को ध्यानपूर्वक समझ सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें