फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

विज्ञापन
1 of 12
प्रगति मैदान में आयोजित मेला बेशक दिल्ली विश्व पुस्तक मेला हो लेकिन हर कोने में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिख रही है। हर स्टॉल कहानी, साहित्य, धर्म, राजनीति, विज्ञान, पर्यावरण से जुड़ी किताबों से भले ही अटे पड़े हों, लेकिन संस्कृति को दर्शाती पुस्तकें सबको भा रहीं हैं।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

2 of 12
बाल मंडप में चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी द्वारा अनमोल तस्वीर, आसमान से गिरा, एक अजूबा है आदि फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, रियाज अकादमी द्वारा युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकार कोना, आइएल एंड एफएस द्वारा बच्चों के साथ शिक्षकों के लिए बनाए कॉर्नर में शिक्षण सामग्री मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

3 of 12
पिछले सालों की तुलना में ई-बुक्स की बजाय पाठकों को सही मायने में पुस्तकों से रूबरू कराते मेले में दर्शकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले सालों की तुलना में वर्किंग डे में पुस्तकों की बिक्री से लेकर लोगों की संख्या में करीब बीस फीसदी का इजाफा हुआ है। क्योंकि पंद्रह जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां हैं और परिजन बच्चों को किताबों की दुनिया से रूबरू कराने ला रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

4 of 12
दर्शकों की भीड़ और बिक्री में इजाफे से ऐसा लग रहा है कि लोगों का किताबों के प्रति रुझान बढ़ा है। आम लोगों से लेकर प्रकाशक व अधिकारी भी कह रहे हैं कि इतनी भीड़ कभी नहीं थी। -बलदेव भाई शर्मा, चेयरमैन, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

5 of 12
यूं तो मेले के हर पवेलियन में बच्चों पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन शैक्षणिक से लेकर ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध हैं। कार्नर में किताब में सीडी, पैन ड्राइव व डिवाइसों के अलावा पजल खेलों की किताबों की सबसे अधिक मांग है। यहां पर किताबों के अलावा कलर, बच्चों के खिलौनों में भी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

6 of 12
हॉल नंबर 12 और हॉल नंबर 10 में कश्मीरी बुक स्टॉलों में कश्मीरी पंडितों के इतिहास को हिस्ट्री ऑफ कश्मीर तो ईरान में उपजी हिंसा को आईएसआईएस को दर्शाया गया।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

7 of 12
यहां कश्मीरी हिंदू व मुस्लिम के अलावा दर्शकों अफगान लेसन, ओसामा, अल-जजीरा व भारत की राजनीति में पाकिस्तानी दखल की सबसे अधिक मांग है।

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

8 of 12
खास बात यह है कि हिंदी, अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच, चीनी, उर्दू, अरबी के अलावा पारसी भाषा में भारतीय संस्कृति को दर्शाती पुस्तकों की संख्या अधिक है।

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

9 of 12
मेले में केयर इंडिया लोगों को बेटियों को शिक्षित करने की मुहिम चला रहा है। बेटियों पर आधारित गानों पर बच्चे मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

10 of 12
इसके अलावा जेपी द्वारा लिखित जेपी ऑफ जम्मू एंड कश्मीर में जम्मू कश्मीर पर भारतीय राजनीति का प्रभाव, पिछले 50 सालों में चीनी और पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ की जानकारी इंडिया चाइना बाउंड्री इन कश्मीर भी बिक रही है।

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

11 of 12
हाल नंबर 12 में अमर उजाला स्टॉल में युवाओं को नौकरी व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों की किताबें मिलेंगी। इन किताबों में यूजीसी नेट, यूपीएससी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आदि से संबंधित किताबों की सबसे अधिक मांग है। दिल्ली मेट्रो में विभिन्न विभागों से संबंधित यदि जानकारी व नौकरी चाहते हैं तो उससे संबंधित किताबें भी रखी गयीं हैं।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं

12 of 12
हिंदुत्व के पुरोधा अशोक सिंहल पर आधारित पुस्तक भी मेले में उपलब्ध है, जिसके प्रकाशक महेश भागचंदका व विश्व हिंदू परिषद हैं। पुस्तक में अशोक सिंहल के माध्यम से रामजन्म भूमि की जानकारी पाठकों तक पहुंचाई जा रही है। इसमें अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े विभिन्न पहलुओं के अलावा चित्र भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें