फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं कांग्रेस के 49वें अध्यक्ष राहुल गांधी, नाम भी बदलना पड़ा

Thu, 28 Dec 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
rahul gandhi
देश की 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी के रूप में आज उसका नया अध्यक्ष मिल चुका है। 47 साल के राहुल कांग्रेस के 49वें अध्यक्ष हैं। अपनी छवि को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले राहुल के बारे में आपने बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहुल कितने पढ़े लिखे हैं या यूं कहें कि उनकी शैक्षणिक योग्यता कितनी है। अपनी इस स्टोरी में हर आपको उसी के बारे में बताने वाले हैं...
विज्ञापन

2 of 10
rahul gandhi
19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी का बचपन कितना उतार-चढ़ाव भरा रहा है यह बात सभी जानते हैं। संजय गांधी का प्लेन क्रैश, दादी इंद‌िरा की हत्या, पिता की हत्या जैसी घटनाओं से भरा रहा है राहुल का बचपन। ऐसे में राहुल को कई बार पढ़ाई छोड़नी पड़ी। यही नहीं उन्हें पढ़ाई के लिए अपना नाम तक बदलना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : राजनीति में कदम रखने से पहले राहुल गांधी का ये करियर था बेहद सफल, जानें क्या करते थे वो
विज्ञापन

3 of 10
rahul gandhi
राहुल नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की।

4 of 10
rahul gandhi
इसके बाद राहुल को देहरादून के 'दून स्कूल' भेज दिया गया। यह बात दिलचस्प है कि उनके पिता भी इसी स्कूल से पढ़े थे।
विज्ञापन

5 of 10
rahul gandhi
1984 में जब उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उसके बाद सुरक्षा कारणों से आगे की पढ़ाई उन्हें घर से ही करनी पड़ी।
विज्ञापन

6 of 10
rahul gandhi
राहुल दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने साल 1989 में इस कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन फिर वही हुआ सुरक्षा कारणों से उन्हें यहां भी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
rahul gandhi
राहुल ने साल 1990 में हारवर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। लेकिन इसके एक साल बाद ही राजीव गांधी की सन 1991 में हत्या कर दी गई जिसके बाद सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें यहां से भी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

8 of 10
rahul gandhi
हार्वर्ड छोड़ उन्होंने रोलिंस कॉलेज में साल 1991 से 1994 तक पढ़ाई की। यहां उन्होंने आर्ट्स से स्नातक की डिग्री ली। फिर 1995 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री हासिल की।

9 of 10
rahul gandhi
यह जानना दिलचस्प होगा कि ग्रेजुएशन के बाद तीन साल तक राहुल गांधी ने लंदन के मॉनिटर ग्रुप के लिए काम किया। यह कंपनी मैनेजमेंट गुरु माइकल पोर्टर की सलाहकार संस्था थी। वहीं सुरक्षा कारणों की वजह से यहां भी उनकी पहचान गुप्त रखी गई। किसी को नहीं मालूम था कि राउल विंची(Raul Vinci) नाम का शख्स राहुल गांधी है।
विज्ञापन

10 of 10
rahul gandhi
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने नाम बदलकर ही पढ़ाई भी की। राहुल ने मार्च 2004 में राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता के संसदीय क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़े और जीते भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें