फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के बाद नाराज AAP विधायक अलका लांबा ने दिया से बयान

Thu, 02 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
al
आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुए हमले को पार्टी ने भाजपा, बसपा व सपा की बौखलाहट करार दिया है। पार्टी का कहना है कि यूपी में आप की बढ़ती लोकप्रियता से दोनों पार्टियों को अपने वजूद पर खतरा दिख रहा है। लिहाजा वह इस तरह के कदम उठा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
alka lamba
आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इससे पहले निगम चुनाव प्रचार करने बिजनौर पहुंची अलका लांबा पर हमला किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अलका लांबा
​उनकी सभा में फेंके गए पत्थर लगने से लांबा घायल हो गईं। इसके बाद लांबा अपने आगे के कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली लौट पड़ीं। लांबा सामान्य बताई जा रही हैं।

4 of 5
alka lamba - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में दिलीप पांडेय का कहना है कि आप विधायक पर हुए हमले से साफ है कि भाजपा, सपा व बसपा में आप को लेकर घबराहट है। उन्हें अपनी जमीन खिसकती दिख रही है। ऐसे में इस तरह के हमले करवाए जा रहे हैं। लेकिन पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। वहीं इस तरह के हमलों का जवाब लोग चुनाव के वक्त देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alka lamba
आप नेता संजय सिंह व दीपक वाजपेयी ने भी अलका लांबा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं अलका लांबा ने कहा उन पर पत्थर से हमला किया गया लेकिन बचाव हो गया। किसी भी पुलिसकर्मी ने सहायता नहीं की और न ही वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें