इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इनदिनों यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। इमिग्रेशन के लिए लंबी-लंबी कतारों में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसे लेकर यात्रियों ने इंमिग्रेशन काउंटर पर जमकर बवाल किया। यात्रियों का कहना था कि इमिग्रेशन के लिए घंटो लाइन लगना पड़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली एयरपोर्ट
- फोटो : ANI
मंगलवार की आधी रात से बुधवार शाम तक इमिग्रेशन के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर यात्री परेशान हुए। काउंटर पर घंटो लाइन में लगने के बावजूद जब इमिग्रेशन नहीं हो पा रहा था तो यात्रियों का गुस्सा फुट पड़ा और इमिग्रेशन काउंटर के पास ही जमकर हंगमा कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
igi airport
यात्रियों का आरोप था कि कई काउंटर होने के बावजूद इमिग्रेशन के लिए दो-तीन ही काउंटर पर अधिकारी काम कर रहे थे। आमूमन 90 सेकेंड में एक यात्री का इमिग्रेशन क्लियर हो जाता है, लेकिन इसके लिए घंटों लाइन में लगने को यात्री मजबूर है।
4 of 5
igi
बता दें कि टर्मिनल थ्री के डिपार्चर टर्मिनल पर कुल 48 इमिग्रेशन काउंटर है और एराइवल टर्मिनल पर कुल 45 इमिग्रेशन काउंटर है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार काउंटर तो है, लेकिन इस काउंटर पर बैठने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहद कमी है।
आमूमन जब भी भीड़ बढ़ती है तो ऐसी ही हालत होती है। जब भी विदेश जाने व आने वालों की संख्या छुट्टियों के दौरान बढ़ती है तो काउंटर पर लंबी-लंबी कतारे लग जाती है। ई-इमिग्रेशन के कारण भी इनदिनों भीड़ जमा हो जाती है।