फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय माकन ने बताया अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा था कांग्रेस का साथ, स्वीकारी अपनी गलती

Sun, 18 Feb 2018 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
arvinder singh lovely - फोटो : pti
दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस नेताओं से गिले-शिकवे भुलाकर शनिवार को घर वापसी कर ली। एक साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले लवली फिलहाल अकेले लौटे हैं। लवली का कहना है कि वह भाजपा में मिस फिट थे और इसका अहसास उन्हें कांग्रेस छोड़ने के अगले दिन ही हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
arvinder singh lovely - फोटो : pti
अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से मुलाकात कर यह घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय माकन ने स्वीकारा कि उनकी गलती और संवादहीनता के चलते ही लवली पार्टी छोड़कर गए थे। उनका कहना है कि मेरी जिम्मेदारी है पूरा परिवार एक रहे। उन्होंने कहा कि लवली के आने से कांग्रेस और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 5
arvinder singh lovely - फोटो : pti
अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ‘मैं खुशी से भाजपा में शामिल नहीं हुआ था बल्कि तब कहा भी था कि दुख और पीड़ा के साथ पार्टी छोड़ रहा हूं। उस नाजुक दौर में मेरा फर्ज बनता था कि मैं पार्टी में रहता लेकिन आपसी संवाद कम गया था। अब संवादहीनता और दूरियां मिट गई हैं। मैं उस विचारधारा में मिस फिट था, अब मैं अपनी असली पार्टी में हूं।’

4 of 5
arvinder singh lovely - फोटो : pti
कांग्रेस छोड़ने पर एमसीडी चुनाव में पार्टी पर टिकटों की खरीद-फरोख्त, भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और शीला दीक्षित और अजय  माकन जैसे वरिष्ठ नेताओं को भला-बुरा कहने वाले लवली पर जब ऐसे सवालों की बौछार हुई तो प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला उनके बचाव में उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंदर सिंह लवली ने दोबारा ज्वाइन की कांग्रेस - फोटो : ani
अजय माकन ने कहा कि लवली, उनके पिता और उनके परिवार का पार्टी में अहम योगदान रहा है। भावनाएं आहत होने, दिल दुखने पर दरार आती है तो बातचीत के दौरान ऐसे शब्द निकल ही आते हैं। पीछे मुड़कर देेंखे या आगे चलें, इन दो रास्तों में एक को चुनना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें