फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए अबूझ पहेली से कम नहीं है एम्स से गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर, हर रोज सुनाता है नई कहानी

Tue, 17 Apr 2018 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
aiims fraud doctor - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले एम्स से पकड़ा गया 19 वर्षीय फर्जी डॉक्टर पुलिस के लिए किसी गुत्थी से कम नहीं है। हर बार पूछताछ में डॉक्टर बनने के पीछे बिहार निवासी अदनान नई-नई कहानियां सुना रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
aiims fraud doctor - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक मेडिकल डायरी भी बरामद हुई है, जोकि आमतौर पर चीफ मेडिकल ऑफिसर के पास रहती है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर कानूनी मामलों में इस्तेमाल होने वाली ये डायरी आरोपी फर्जी डॉक्टर तक कैसे पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
AIIMS
पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में फर्जी डॉक्टर ने इस तरह दवाइयों के नाम सुना डाले, जैसे मानों वह कई वर्षों से प्रैक्टिस कर रहा हो। रविवार को एम्स में मैराथन का आयोजन था, जिसमें अदनान खुर्रम को शक के आधार पर पकड़ा था। डॉक्टरों ने जब उससे पूछताछ की, तो पता चला कि ये छह महीने से वहां घूम रहा है। कई डॉक्टरों से उसकी दोस्ती है, लेकिन ये किस विभाग का है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। अदनान को सोशल मीडिया का बहुत शौक है।

4 of 5
DELHI POLICE - फोटो : self
नई-नई कहानियां सुना रहा
अदनान के पास मिले एक स्कूल आईकार्ड के अनुसार उसने वर्ष 2013-14 के दौरान दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं। बिहार के सीतामढ़ी स्थित ब्रिलिंट पब्लिक स्कूल का वह छात्र रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्त में आने के बाद से अदनान बयान बदल रहा है। पहले उसने पुलिस को बताया था कि एक बीमार परिवार को एम्स में जल्द दाखिला दिलाने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
फिर बताया कि उसे मेडिकल का पेशा काफी पसंद है और वह डॉक्टरों के साथ वक्त बिताना चाहता था, लेकिन जब पुलिस ने उससे और भी ज्यादा सख्ती से पूछताछ की, तो उसने एक नई कहानी सुना डाली। अदनान के अनुसार, उसकी बहन ब्लड कैंसर के चलते एम्स में भर्ती है और इलाज कराने के लिए उसे फर्जी डॉक्टर बनकर घूमने का आइडिया आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें