यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है। चुनावी थकान मिटाने के लिए हमारे नेता क्या-क्या कर रहे हैं अपनी निजी वक्त में, देखें आगे की स्लाइड में...
विज्ञापन
2 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
मां से मिले, कुत्ते जैक्सन के साथ समय बिताया
बसपा प्रत्याशी रविकांत मिश्रा सुबह उठे और सबसे पहले अपने पालतू कुत्ते जैक्सन के साथ समय बिताया। इसके बाद पूजा करके मां के पैर छुए और बच्चों के साथ समय बिताया। करीब 9 बजे से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आए और उनसे चुनाव पर चर्चा हुई। मां की तबियत कुछ दिन से खराब चल रही थी तो वह समय नहीं दे पाए थे रविवार को वह स्वयं ही अपनी मां को अस्पताल लेकर गए और जांच कराई। शाम को वह पत्नी, बहन और बेटे धैर्य के साथ घूमने निकले और रात में भोजन भी बाहर ही किया। बच्चों के साथ मूवी भी देखी।
विज्ञापन
3 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ खाया खाना
सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी मतदान संपन्न होने के बाद रात में एक शादी में शामिल हुए। रात में देरी से आए और सुबह करीब साढे़ 6 बजे उठे। सबसे पहले मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी समीकरण पर चर्चा हुई। कुछ समय मिला तो घर पर ही खाना खाया और फिर कुछ देर बाद अन्य समर्थक आए तो उनसे बातचीत हुई। शाम को एक शादी में गए और रात में परिवार के साथ एक मॉल में बच्चों के साथ भोजन किया।
4 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
सुकून के पल बीता रहे सत्यवीर गुर्जर
दादरी से बसपा प्रत्याशी सत्यवीर गुर्जर भले ही चुनावी माहौल में महीनों से भागदौड़ करते रहे पर प्रथम चरण का चुनाव खत्म होते ही सुकून का पल बीता रहे हैं। गुर्जर सुबह उठते ही अखबार के पन्नों में खो गए। रोज की रूटीन और गर्मायी सियासत की खबरें।
विज्ञापन
5 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र सिंह ने परिवार के साथ किया लंच
जेवर से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह मतदान के बाद रबूपुरा स्थित आवास पर समर्थकों के बीच बिताया। उन्होंने सुबह का नाश्ता और लंच परिवार के साथ किया। बाकी समय समर्थकों के साथ चुनावी नतीजों पर चर्चा की। उन्होंने अपने समर्थकों अपील की कि वे दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शालीनता बरतें और कोई अशोभनीय बात न करें।
विज्ञापन
6 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
अतुल गर्ग ने शादी की सालगिरह की दी छोटी सी पार्टी
गाजियाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग रविवार सुबह बडे़ ही तरोताजा नजर आए। दरअसल रविवार को ही उनकी शादी की सालगिरह भी थी। ऐसे में परिवार के सदस्यों ने छोटी सी पार्टी भी रखी थी। अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार रात को वह 9 बजे घर आ गए थे। करीब एक घंटे पत्नी, बेटे, बेटी और बहुओं से बात करने के बाद वह सोने चले गए। रविवार सुबह करीब दस बजे तक सोए। इसके बाद शादी की सालगिरह वाली पार्टी में भाग लिया। शाम को डेरा सच्चा सौदा वाले अपने साथियों और परिवार के साथ उन्होंने लॉयन हार्ट-2 मूवी देखी।
विज्ञापन
7 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं से ली बूथ की रिपोर्ट
शहर विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सुरेश बंसल भी शनिवार रात करीब 9 बजे अपने घर पहुंच गए थे। इससे पहले उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ की रिपोर्ट ली। सुरेश बंसल ने बताया कि उनकी आदत सवेरे ही उठने की है। इसी के चलते रविवार को भी वह सुबह 6 बजे ही उठ गए। इसके बाद परिजनों से बात की और पत्नी से आलू टमाटर की सब्जी खाने की इच्छा जताई। सुरेश बंसल ने बताया कि आलू टमाटर उनकी सबसे पसंदीदा सब्जी है। पिछले कई दिनों से घर का खाना ही नसीब नहीं हो रहा था। रविवार को दोपहर तक परिवार के साथ रहे। इसके बाद अंबेडकर रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय पर लगे टेंट और कुर्सी आदि को हटवाने चले गए। शाम को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बूथों पर हुए मतदान के बारे में मंथन किया।
8 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
केके शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की नतीजों पर चर्चा
कई दिनों की भागदौड़ के बाद गाजियाबाद से कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी केके शर्मा रिलैक्स दिखाई दिए। 15 दिनों के बाद उनकी दोनों पोती सिवी शर्मा और आसनी शर्मा का दादू से मिलने का इंतजार खत्म हुआ। जनसंपर्क अभियान थमने और चुनाव होने के बाद उन्होंने कई दिनों बाद नींद पूरी की। वह सुबह 9.30 बजे उठे। फिर कई दिनों बाद मां कमला शर्मा, पत्नी मंजू शर्मा, बेटी शुभांगी शर्मा, बड़े बेटे अनंत शर्मा, पुत्रवधू कामिनी शर्मा के साथ नाश्ता किया। फिर घर पर ही लोगों का आना शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे तक लोगों से मिलने और चुनाव के नतीजों पर चर्चा होती रही। तब जाकर उन्होंने 3.30 बजे खाना खाया। चुनाव कार्यालय पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं से भी शाम को उन्होंने मुलाकात की।
9 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं से घिरे रहे सुरेंद्र प्रकाश गोयल
मुरादनगर से कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल भी सुबह आराम से उठे। रोजाना सुबह 5.30 बजे शुरू होने वाली उनकी दिनचर्या, रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुई। स्नान और पूजन के बाद उन्होंने परिजनों के साथ नाश्ता किया। उन्होंने अपनी पोतियों के साथ वक्त बिताया। इसके बाद घर पर कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया। दोपहर तक कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलने का दौर जारी रहा। फिर मुख्य चुनाव कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहां मतदान को लेकर कयासों का दौर चला। इसके बाद मोरटा में एक अरिष्टी कार्यक्रम में शामिल हुए।
10 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
सुधन रावत ने भी कार्यकर्ताओं से जाना चुनावी हाल
मुरादनगर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुधन रावत भी शनिवार को जल्द ही अपने घर पहुंच गए थे। सुधन ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद वह अपने चुनाव कार्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिन भर की स्थिति की जानकारी ली। रात करीब साढे़ 9 बजे घर पहुंचे और परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह छह बजे सोकर उठे और चाय के साथ हलका नाश्ता लिया। सुधन ने बताया कि सुबह से ही कार्यकर्ता घर पर आने शुरू हो गए थे। दोपहर तक उन्हीं के साथ व्यस्त रहे। दोपहर के खाने के बाद थोड़ा आराम किया और शाम को एक परिचित के यहां होने वाले शादी समारोह में परिवार संग शिरकत की।
11 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
अजयपाल प्रमुख ने परिवार के साथ बिताया दिन
मुरादनगर से रालोद प्रत्याशी अजय पाल प्रमुख रविवार को सुबह आठ बजे सोकर उठे। इस बीच कार्यकर्ता और समर्थक आ गए, जिनसे चुनाव पर चर्चा हुई। अजय पाल ने बताया कि जाट-मुस्लिम गठबंधन इस बार चुनाव में रहा है और रालोद को अच्छी वोट मिली है। दोपहर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत की और फिर दोपहर को घर का बना खाना खाया। अजयपाल प्रमुख ने बताया कि चुनाव के दौरान होने वाले जनसंपर्कों और सभाओं केचलते उनकी पूरी दिनचर्या ही बदल गई थी। रविवार को थोड़ा आराम मिला और पूरा दिन परिवार के साथ ही बिताया।
12 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
मंजू शिवाच ने बेटी संग की शॉपिंग की
मोदीनगर से भाजपा प्रत्याशी डा. मंजू शिवाच रविवार सुबह 7:30 बजे सोकर उठी। इस बीच बधाई देने वाले लोग आ गए और अच्छी वोट मिलने पर प्रत्याशी को बधाई दी। इसके बाद प्रत्याशी एक सगाई समारोह में शिरकत करने पहुंची। डा. शिवाच ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह अपनी बेटी वृंदा को वक्त नहीं दे पा रही थीं। रविवार को भी दोपहर तक वक्त नहीं मिलने के कारण बेटी गुस्सा हो गई। इसके चलते शाम के समय बेटी को लेकर थोड़ी शॉपिंग करने भी गईं।
13 of 14
up leaders
- फोटो : अमर उजाला
रामआसरे शर्मा ने चुनावी नतीजों पर की चर्चा
मोदीनगर से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रामआसरे शर्मा के घर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सुबह से ही आना-जाना शुरू हो गया। चुनावी आंकडे़, प्रदेश में चुनाव किस करवट बैठेगा इन्हीं पर चर्चाओं के साथ दोपहर के 12 बजे गए। इसके बाद नाश्ता किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य में क्षेत्र में क्या-क्या विकास कार्य होने चाहिए, समर्थकों से बातचीत की गई। शाम का वक्त परिवार के लिए निकाला है।
माता-पिता से मिलने दिल्ली गए
भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह रोज सुबह पांच बजे उठते थे, लेकिन रविवार सुबह करीब सात बजे उठे और पार्क में टहलकर दिन की शुरुआत की। सुबह कुछ घंटे के लिए उनकी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनसे मिलने आवास पर आए। आवास पर ही समर्थकों से बातचीत करके दोपहर दो बजे पत्नी सुषमा और बेटा-बेटी के साथ माता-पिता से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने दोपहर का खाना माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किया। जबकि रात का भोजन पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर होटल में जाकर किया।