विश्व कप टी-20 के क्रिकेट मैच पर पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के साथ ही दिल्ली में शनिवार को दीपावली मनाई गई। जैसे ही भारतीय टीम केकप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने छक्का लगाया दिल्ली में अतीशबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
2 of 8
जीत का जश्न
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इसके बाद करीब एक घंटे तक दिल्ली में आतीशबाजी होती रही और देर रात तक जश्न चलता रहा। आतिशबाजी को देखकर ऐसा लगा रहा था मानो दिल्ली में दिपावली मनाई जा रही हो।
विज्ञापन
3 of 8
जीत का जश्न
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
भारत की जीत के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े थे और पटाखे चलाना शुरू कर दिया था। लोगों ने भारत माता की जय, भारत माता की जय कहते हुए नाचना व गाना शुरू कर दिया था। हर किसी के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। खुश भी क्यों न हो भारत पर पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी।
4 of 8
जीत का जश्न
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इससे पहले जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा था तो पूरी दिल्ली में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। मार्गों पर एक से दो ही वाहन नजर आ रहे थे। सड़कों को नजारा ऐसा लग रहा था जैसे दिल्ली में कफ्यू लगा दिया गया हो। सड़कें सुनसान हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 8
जीत का जश्न
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
लोगों ने पहले ही तय कर लिया था कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को तसल्ली से आराम से बैठकर दखेंगे। ऐसे लोग भी जश्न मनाते दिखाई दिए जो क्रिकेट से बहुत कम लगाव रखते है। पर वह भारत की जीत पर खुशी मना रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
जीत का जश्न
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर खासकर बाजार व मॉल्स में स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच देखा गया। जेएनयू में स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच देखा गया। जेएनयू में भारत की जीत के बाद भारत माता की जय के नारे लगे। मॉल्स में लोग देर रात तक जश्न मनाते रहे।
विज्ञापन
7 of 8
जीत का जश्न
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
भारत की जीत पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए दिखाई दे रहे थे। भारत की जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर भारत माता की जय कहा।
जीत का जश्न
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
भारत की जीत के बाद जेएनयू को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणिया आ गई थी। पाकिस्तान को लेकर भी सोशल मीडिया पर जोक्स शुरू हो गए। अब पाकिस्तान ने तो हद कर दी यारो कह रहेहैं कि कश्मीर नहीं कोहली चहा रहे हैं।