पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला सीएम रहीं सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रात नौ बजे उन्हें अचेतावस्था में एम्स लाया गया था, जहां पांच डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के साथ ही दिल्लीवालों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने न सिर्फ 10 महीने के अंदर अपने तीन मुख्यमंत्री खो दिए बल्कि बीते 18 दिन के भीतर अपनी दो महिला मुख्यमंत्रियों को खो दिया। एक थीं दिल्ली पहली मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज और दूसरी थीं दिल्ली की सबसे सफलतम और तीन बार की सीएम शीला दीक्षित। तीसरे मुख्यमंत्री थे मदन लाल खुराना।