haryana school reopen
- फोटो : जोगिंदर शर्मा
क्या कहना है स्कूल संचालकों का
सरकार के आदेश के बाद 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए 20-20 छात्रों का ग्रुप बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य द्वार पर छात्रों और अध्यापकों की थर्मल जांच, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। अभी केवल उन्हीं अध्यापकों को बुलाया गया है, जिन्होंने हाल ही में कोविड टेस्ट करवाया है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। कक्षाएं दो-दो घंटे की होंगी। पहली कक्षा सुबह आठ बजे से शुरू होगी। - आनंद गुप्ता, प्राचार्य, विद्या मंदिर स्कूल, सेक्टर-15ए