गाजियाबाद में बुजुर्ग शख्स को उधार के पैसे वापस मांगने पर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने पर मामले ने पकड़ा तूल...
बुजुर्ग कारोबारी पर शरीर से हमले का वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। वहीं, उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान लेने पर नगर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया जा रहा है। इस घटना को देखते हुए आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने के साथ-साथ अन्य सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।