स्कूल कैब चालकों की हड़ताल से परेशान दिखे बच्चे व अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में चलने वाले निजी कैब को वाणिज्यिक कैब के तौर पर चलाने की अनुमति, परिवहन विभाग और ट्रैफिक की तरफ से कार्रवाई करने, पहले जमा किए टैक्स का एडजस्टमेंट (फायदा) देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में सैकड़ों चालक इस हड़ताल में शामिल हुए। इस वजह से सुबह से ही दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले करीब चार लाख छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी हुई। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत हजारों रुपये का जुर्माना किए जाने के विरोध में कैब चालकों ने दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन किया।