फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में वायुसेना की कार्रवाई से देशभर में जश्न का माहौल, कहीं नाचे लोग तो कहीं चढ़े लड्डू

Tue, 26 Feb 2019 06:50 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
air attack
भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक का देश की जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया है। लोग विजय जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं। तस्वीरों में देखिए लोगों ने कैसे मनाई एयर स्ट्राइक की खुशी...
विज्ञापन

2 of 12
congress - फोटो : amar ujala
वहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में 100 मीटर तिरंगे के साथ पार्टी कार्यालय से लेकर जीपीओ हजरतगंज तक मार्च निकाला।
विज्ञापन

3 of 12
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
इस खुशी के मौके पर अयोध्या में लड्डू बांटे गए और लोगों ने कहा भारत को पाकिस्तान को ऐसे ही जवाब देना चाहिए।

4 of 12
pulwama Air Surgical Strike
वायुसेना के पराक्रम पर जहां देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है वहीं भाजपा नेता भी इस जवाबी कार्रवाई को अपनी पार्टी और पीएम मोदी की सफलता से जोड़ कर देख रहे हैं। प्रयागराज से भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि, 'पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया है। हमने पुलवामा हमले का बदला लेकर अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। देश की वायुसेना और सरकार को आतंकियों को सबक सिखाने के लिए बधाई।' इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में भारतीय वायुसेना की सफल कार्रवाई पर सवा क्विंटल लड्डू का प्रसाद भी चढ़ाया।  उन्होंने सेना की कार्रवाई से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा हमले के बाद ही कहा था कि हम इस हमले का बदला लेकर रहेंगें और हमने बदला ले लिया। देश के बहादुर सैनिकों ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों और पाकिस्तान को उसकी औकात बता दिया है।
विज्ञापन

5 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के दालमंडी सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भी आमजन वायुसेना के जवानों की सफलता का जश्न मनाते देखे गए। दालमंडी में मोहम्मद आसिफ सहित अन्य लोगों ने आतिशबाजी कर तिरंगा लहराया और वायुसेना के जाबांजों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, मैदागिन और लहुराबीर क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर भारत माता की जय और हर-हर महादेव का उद्घोष किया।

विज्ञापन

6 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
यूपी के मऊ जिले के गोला बाजार में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का जश्न मनाया। इसके साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद और वंदे मातरम् के नारे लगाए। 
विज्ञापन

7 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं बलिया में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सिकन्दरपुर चौराहे पर लोगों ने पटाखे जला कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से सभी नेताओं को एडवाइजरी जारी कर किसी तरह का बयान देने से मना किया गया है। कहा गया है कि यह राष्ट्रीय मुद्दा है। इस पर कोई बयान बिना राष्ट्रीय नेताओं की सहमति के नहीं दिया जाए।

8 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर के सीखड़ आजाद चौक खैरा पर भारत के जवाबी हमले पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों संग जश्न मनाया। ग्रामीणों ने इस हमले को पाकिस्तान के लिए मुंहतोड़ जवाब बताया है। उधर, सोनभद्र में भारतीय सेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 

9 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
सोनभद्र के घोरावल तहसील अधिवक्ता समिति और 'द घोरावल बार एसोसिएशन' के अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे जलाकर किया खुशी का इजहार किया। दूसरी तरफ बजरंग दल ने भी पटाखे जलाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। साथ ही इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। 

10 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के अहरौला बाजार में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ विश्व हिन्दू परिषद ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही अन्य संगठनों ने भी जुलूस निकाल कर आतिशबाजी कर भारत माता की जय के नारे लगाए। 

11 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में लोगों ने कहा कि यह जवाबी हमला पाकिस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का भाग-दो था। लोगों ने शहीद अवधेश यादव की शहादत का सही बदला मानते हुए बाइक जुलूस निकाला। साथ ही भाजपाजनों ने अवधेश अमर रहें और वंदे मातरम् के नारे लगाए। 
विज्ञापन

12 of 12
air strike varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं जौनपुर के रोडवेज मंच के सदस्यों द्वारा रोडवेज तिराहे पर पटाखे जला कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। ग्रामीण इलाकों में भी खुशी का व्याप्त है। हर जुबां पर बस एक ही बात है कि भारतीय वायु सेना ने सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला ले कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें