देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा के शरीर की हड्डियों पर आरी से काटने के निशान मिले हैं। ऐसे में इस बात की पुष्टि हो गई है कि आरोपी आफताब ने आरी से श्रद्धा के शरीर के टुकडे़ किए थे। साथ ही छत्तरपुर के जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की हैं। ये खुलासा श्रद्धा के शरीर के हिस्से व हड्डियों के हुए पोस्टमार्टम के विश्लेषण में हुआ है। ये भी पता लगा है कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के हिस्से करने के लिए कई औजारों को इस्तेमाल किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारी इसे आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत मान रहे हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। पुलिस अभी कुछ रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। संभवत: माह के अंत तक चार्जशीट दाखिल हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा के शरीर के हिस्सों का एम्स में मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छत्तरपुर के जंगल से मिली करीब 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया था। एम्स ने दक्षिण जिला पुलिस को पोस्टमार्टम की बुधवार को सौंप दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि छत्तरपुर से मिली ज्यादातर हड्डियां श्रद्धा की हैं।
4 of 7
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
कुछ हड्डियां जानवरों की पाई गई हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि श्रद्धा की दो हड्डियों पर आरी से काटने के निशान हैं। इनमें एक हड्डी जांघ की है। कुछ हड्डियों पर चाकू के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने आरी से श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए थे। आरोपी ने पॉलीग्राफी व नारको टेस्ट में भी आरी से श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
6 of 7
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
आफताब ने आरी व तीन ब्लेड को गुरुग्राम में अपने ऑफिस के पास झाड़ियो में फेंक दिया था। पुलिस अभी तक आरी व ब्लेड को बरामद नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्या मामले में चार्जशीट तैयार कर रही है। चार्जशीट का तीन चौथाई हिस्सा तैयार हो चुका है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में चार्जशीट साकेत कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। पुलिस इस मामले में अभी कुछ रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस को पॉलिग्राफी, नारको व डीएनए मैच होने की रिपोर्ट मिल चुकी हैं।