फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

विज्ञापन
1 of 15
आईपी यूनिवर्सिटी में दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। छात्रों के घर बैठे ऑनलाइन सीट कंफर्म हो जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट में जगह पाने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो बुधवार से खुल रही है। (सभी फोटोः जीपॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

2 of 15
खास बात यह है कि छात्रों को 15 से 17 जून तक कॉलेज और विषय भरने का मौका मिलेगा, जबकि 21 जून को पहली कंफर्म सीट अलॉटमेंट की मेरिट लिस्ट आएगी।
विज्ञापन

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

3 of 15
शैक्षणिक सत्र 2015-16 के तहत विश्वविद्यालय एमबीए, एमसीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी (इंटिग्रेटिड), बीएड, बीएएमएस, बीपीटी, बीपीओ, बीएससी, बीबीए, बीजेएमसी, बीटेक (डिप्लोमा हॉल्डर्स), बीटेक (बीएससी ग्रेजुएट), बीटेक, एमटेक (डयूल डिग्री), बीटेक व बीकॉम (ऑनर्स) आदि प्रोग्राम के तहत 40 से अधिक कोर्स में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू करने जा रहा है।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

4 of 15
फीस जमा करने की प्रक्रिया

ऑनलाइन काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए पहले छात्रों को एक हजार रुपये की चालान राशि की फीस भरनी होगी।
विज्ञापन

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

5 of 15
छात्र 10 से 13 जून तक इंडियन बैंक की शाखा में जाकर कैश जमा करवा सकते हैं, जबकि डेबिट या क्रेडिट कार्ड से दस से 15 जून तक ऑनलाइन रात 11.50 बजे तक भर सकते हैं।
विज्ञापन

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

6 of 15
चालान राशि की फीस जमा करने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल www.ipuadmission.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसकी सुविधा 10 से 16 जून तक मिलेगी।
विज्ञापन

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

7 of 15
तीसरी मेरिट 2 जुलाई को

छात्रों को दूसरी काउंसलिंग में सीट कंफर्म होने के बाद प्रोविजन लेटर 2 से 4 जुलाई तक मिलेगा। इसी के आधार पर फीस कैश में जमा करवाने का समय 2 से 3 जुलाई तक है, जबकि ऑनलाइन 2 से 4 जुलाई तक मिलेगा।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

8 of 15
2 से 6 जुलाई तक फीस की रसीद मिलेगी। छात्र 2 से 6 जुलाई तक सीट रद्द करवा सकते हैं। तीसरी कटऑफ प्रक्रिया पूरी करने के आधार पर 10 जुलाई के बाद विश्वविद्यालय द्वारा तय सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए चालान फीस, एकेडमिक फीस जमा करवाने की प्रिंटेड कॉपी लेकर पहुंचना होगा।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

9 of 15
12 से 16 जुलाई के बीच छात्रों को सीट अलॉटमेंट के संबंधित कालेज में जाकर रिपोर्ट करनी होगी।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

10 of 15
काउंसलिंग का दूसरा चरण 21 से

पहली काउंसलिंग में सीट कंफर्म होने के बाद काउंसलिंग का दूसरा चरण 21 जून से शुरू होगा। इसमें छात्रों को 21 से 24 जून तक एडमिशन का प्रोविजनल ऑफर लेटर मिलेगा।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

11 of 15
छात्रों को इसी लेटर के आधार पर कैश के माध्यम से 40 हजार रुपये की एकेडमिक फीस जमा करवाने के लिए 21 से 23 जून का समय मिलेगा।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

12 of 15
जबकि ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा करवाने के लिए 21 से 24 जून रात 10:45 बजे तक का समय होगा।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

13 of 15
इन तिथियों को रखें याद
एकेडमिक फीस की रसीद 21 से 25 जून तक मिलेगी। दोबारा कॉलेज और कोर्स विकल्प का मौका 25 से 26 मिलेगा। छात्र 27 जून के बाद सीट वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। दूसरी कटऑफ मैरिट लिस्ट 2 जुलाई से पहले जारी हो जाएगी।

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

14 of 15
स्पॉट काउंसलिंग 20 जून से
सीट खाली रहने की स्थिति में विश्वविद्यालय 20 से 28 के बीच द्वारका कैंपस में स्पॉट काउंसलिंग आयोजित करेगा। जिन छात्रों के सर्टिफिकेट जांच में कोई दिक्कत या रजिस्ट्रेशन से छूट गए होंगे, वे भी दोबारा सीट पर दावेदारी जता सकेंगे।
विज्ञापन

आईपीयू में एडमिशन 10 जून से, जानें पूरी प्रक्रिया व तारीखें

15 of 15
ऑफलाइन का शेड्यूल 15 को होगा जारी
आईपी यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन काउंसलिंग से होने वाले दाखिले का शेड्यूल अब 15 जून को जारी होगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, एमपीटी, एमओटी, एमपीओ, एमबीए आईटी, बीएससी योग साइंस और बीएड स्पेशल एजुकेश प्रोग्राम में सीट कंफर्म की सूचना 15 जून को शाम 5 बजे जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें