रेड लाइन पर आठ कोच की मेट्रो सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
फेज-चार के पुल बंगश और पीतमपुरा पर भी इंटरचेंज की होगी सुविधा
रेड लाइन के चार मौजूदा इंटरचेंज स्टेशन वेलकम, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक और नेताजी सुभाष प्लेस के साथ इस लाइन पर रोजाना करीब 4.7 लाख यात्राएं होती हैं। डीएमआरसी नेटवर्क की पहली लाइन होने के साथ ही महत्वपूर्ण कॉरिडोर भी हैं। फेज-चार के दो स्टेशन पुल बंगश और पीतमपुरा के दो स्टेशनों का निर्माण पूरा होने पर दोनों इंटरचेंज स्टेशन बन जाएंगे।