फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार संग बूढ़ी मां की बेरहमी से हत्या करने वाले युवक का शर्मनाक सच आया सामने

Sun, 29 Oct 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार के हत्यारोपी गौरव ने बोला था परिजनों से झूठ
परिजनों को कनाडा में नौकरी लगने की बात बोल ऐंठे थे नौ लाख रुपये
 
विज्ञापन
1 of 5
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उसकी मां गुरुचरण कौर की हत्या का आरोपी औरंगाबाद के गांव पिपाला निवासी गौरव अपने परिवार से झूठ बोलकर चंडीगढ़ में रहा था। उसने कनाडा में नौकरी के लिए वीजा पाने के नाम पर परिवार वालों से नौ लाख रुपये भी एेंठे थे। हत्या के खुलासे के बाद परिजनों का भी भरोसा टूट गया है। बता दें कि 23 सितम्बर को मोहाली के फेस- 3 बी-2 में केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरण कौर की हत्या कर दी गयी थी। केजे सिंह के शरीर पर चाकू से वार के 15 निशान थे। जबकि, गुरुचरण कौर को गला दबाकर मारा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

मोहाली के लिए रवाना हुए परिजन

2 of 5
पुलिस ने इस सिलसिले में औरंगाबाद के गांव पिपाला निवासी गौरव पुत्र सतवीर सिंह को गिरफ्तार कि या है। गौरव के पिता सतवीर सिंह गांव के साधारण और गरीब किसान हैं। तीन संतानों में गौरव सबसे छोटा है। पिता सतवीर सिंह के मुताबिक 12 मार्च को गौरव घर से यह कहकर निकला था कि उसकी कनाडा में एक स्पेयर पार्ट कंपनी में नौकरी  लग गई है। उसने वीजा पाने के लिए नौ लाख रुपये की परिजनों से डिमांड की थी, इस पर परिजनों ने तीन बीघा जमीन और कुछ पशु बेचकर नौ लाख रुपये का इंतजाम करके गौरव को रुपये दे दिये।
विज्ञापन

3 of 5
​12 मार्च को गौरव घर से चला गया था। तीन महीने पहले गौरव ने पेट में रसौली के ऑपरेशन की बात कही  तो परिजनों ने उसके खाते में 40 हजार रुपये भी डलवाये थे। गौरव फिलहाल लखावटी के अमर सिंह महाविद्यालय से बीए कर रहा है।

4 of 5
परिजनों ने बताया कि उसकी गौरव से अंतिम बार 25 अक्टूबर की शाम बातचीत हुई थी। दीपावली पर भी वह घर नहीं आया तो परिजनों को लगा कि कनाडा में नई जॉब लगी है, इसलिए छुटटी नही मिली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव ने परिजनों का भरोसा तोड़ा है। परिजन फिलहाल उसके रिश्ते के लिए क ई जगह बातचीत भी कर रहे थे। शनिवार देर शाम परिजनों को मीडिया के माध्यम से गौरव के मोहाली में गिरफ्तार होने की सूचना मिली। उन्होंने गौरव का फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ जाता रहा। जिसके  बाद उसके मां-बाप और अन्य रिश्तेदार मोहाली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें