फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग को अलविदा कह कर 90's की ये एक्ट्रेस कर रहीं गुरुग्राम में जॉब, जानें क्या थी वजह

Fri, 16 Feb 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
mayuri kango
90 के दशक की ये खूबसूरत अभिनेत्री ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। उनकी फिल्म 'होगी प्यार की जीत' ने उनको पॉपुलर बनाया। आखिरी बार वो 2000 में आई तेलुगु फिल्म 'वामसी' में दिखी थीं।
विज्ञापन

2 of 6
mayuri kango
हम बात कर रहे हैं मयूरी कांगो की। 'वामसी' के बाद वो न तो किसी बॉलीवुड पार्टी में दिखीं और न ही किसी फंक्शन में। न ही किसी फिल्मी इवेंट में। दरअसल, मयूरी अब फिल्में छोड़कर जॉब कर रही हैं। वो गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट पर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
mayuri kango
मयूरी की 'पापा कहते हैं' और 'होगी प्यार की जीत' जैसी फिल्मों के अलावा बाकी कोई फिल्म खास नहीं चली। फिर वर्ष 2000 में उन्होंने छोटे पर्दे पर काम करना  शुरू किया। उन्होंने नरगिस (2000), थोड़ा गम थोड़ी खुशी (2001), डॉलर बाबू (2001) और किट्टी पार्टी (2002) जैसे डेली सोप में काम किया। हालांकि यहां भी उन्हें ज्यादा सफलता नहीं प्राप्त हुई।

4 of 6
mayuri kango
जब उनको फिल्मों व सीरियल में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने दिसंबर 2003 में एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
mayuri kango
इसके बाद मयूरी अपने पति के साथ अमेरिका में रहने लगीं जहां से उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए कर लिया। फिर 2004 से 2012 तक उन्होंने अमेरिका में ही नौकरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mayuri kango
2011 में मयूरी ने एक बेटे को जन्म दिया। मयूरी के अनुसार, 2013 में वह भारत वापस आ गईं क्योंकि उनके ससुराल वाले यहीं के हैं और उनका बेटा भी उनके साथ रह सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें