नोएडा में दिल्ली पुलिस के एसीपी के सनसनीखेज मौत मामले में एक और खुलासा हुआ है कि मृतक अमित सिंह पहले भी जानलेवा हमले के शिकार हो चुके थे।
Trending Videos
विज्ञापन
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
2 of 11
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2014 में उनपर महिला समेत नाबालिग ने हमला किया था जिसमें वो बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना कुछ इस प्रकार है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में रोडरेज की घटना में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित सिंह की धुनाई कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
3 of 11
अमित सिंह पर हेलमेट, लोहे की रॉड और पंच से हमला किया गया था। लहूलुहान अवस्था में एसीपी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
4 of 11
उनके सिर में चोट लगी थी। आंख और नाक के बीच फ्रैक्चर हो गया था। 2014 के उस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें एक नाबालिग भी था।
विज्ञापन
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
5 of 11
निजामुद्दीन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमित सिंह (दानिप्स) दिल्ली पुलिस की एंटी टेररिस्ट यूनिट स्पेशल सेल की दक्षिण-पश्चिमी रेंज में तैनात थे।
विज्ञापन
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
6 of 11
14 अक्टूबर शाम करीब 4:15 बजे अपनी सरकारी इनोवा कार से पुलिस हेडक्वार्टर जा रहे थे। गाड़ी को सिपाही चला रहा था। इस गाड़ी पर पुलिस का कोई मार्क नहीं था। एसीपी व सिपाही भी दोनों सादी वर्दी में थे।
विज्ञापन
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
7 of 11
लोधी कॉलोनी श्मशान घाट के सामने उनकी कार में एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। सिपाही ने ओवरटेक कर कार को रोका और स्विफ्ट के नाबालिग चालक को ठीक से कार चलाने की हिदायत दी।
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
8 of 11
नाबालिग चालक से कहासुनी हुई तो सिपाही ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान बाइक पर सवार नाबालिग की मां रजनी और रजनी का दोस्त योगेश मौके पर पहुंच गए और सिपाही को पकड़ लिया।
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
9 of 11
बीच बचाव करने जब एसीपी अमित सिंह आए तो आरोपियों ने हेलमेट, लोहे की रॉड और पंच से एसीपी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सिपाही की भी पिटाई कर दी थी। जानकारी के अनुसार सिपाही बार-बार चिल्लाता रहा कि जिस पर वह हमला कर रहे है वह दिल्ली पुलिस का एसीपी है लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी।
इस परिवार के जानलेवा हमले का शिकार हुए थे ACP अमित
10 of 11
एसीपी को लहूलुहान कर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था।