jeetu fauji
- फोटो : अमर उजाला
जब रतन कौर से पूछा गया कि आपको मालूम है कि आपके बेटे ने बुलंदशहर में पुलिसवाले को गोली मारी है तो वो बोलीं कि अगर जीतू ने ऐसा किया है तो उसे फौरन सजा मिलनी चाहिए। उसने ऐसा किया है तो मैं खुद उसे गोली मार दूंगी। उन्होंने कहा, जिस इंस्पेक्टर की जान गई वो सिर्फ अपनी मां का ही नहीं, मेरा भी बेटा कहा जाएगा। इस घटना से जितना दुख उसके परिवार को है मुझे भी है।