फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल पर मिर्ची अटैक करने वाले ने खोला बड़ा राज, बताया किसने कराया हमला

Fri, 07 Dec 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केजरीवाल के चेंबर के बाहर पड़ी लाल मिर्च और आरोपी अनिल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है जो खुद आरोपी अनिल कुमार शर्मा ने किया है। आरोपी ने बताया है कि किसने उसे मिर्ची पाउडर फेंकने के लिए कहा था।
विज्ञापन

2 of 5
फर्श पर पड़ी मिर्च पाउडर - फोटो : अमर उजाला
अनिल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसे मिर्ची फेंकने के लिए आप नेताओं ने ही कहा था। यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। इसके लिए उसे बकायदा सीएम आवास पर बुलाया गया था और उससे ये सब करने को कहा गया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सचिवालय में घुसने में मदद की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने व मिर्च पाउडर फेंकने वाले अनिल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। अनिल ने अदालत में जो बयान दिया है उसमें उसने आप नेताओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
केजरीवाल पर मिर्ची से हमला करने वाला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा के समक्ष आरोपी ने बयान में कहा कि उससे आप नेताओं ने मिर्च पाउडर फेंकवाया था। कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मदद की थी। अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत 19 दिसंबर तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर को सचिवालय में मुख्यंत्री पर मिर्च पाउडर डालने की कोशिश के बाद गिरफ्तार किया था। अनिल कोई शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गया था और वहां उन पर मिर्च पाउडर फेंका।

4 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अनिल को जब पुलिस ने पकड़ा था तभी उसने पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी बात कही थी। गौरतलब है कि दिल्ली सचिवालय पहुंचकर हमलावर ने सीएम के पैर छुए और फिर चश्मे पर हाथ मारा। इससे उनका चश्मा भी टूट गया। अचानक हुई इस घटना में मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में शिकायत तो दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KEJRIWAL - फोटो : अमर उजाला
हमलावर ने सीएम को धमकी दी थी कि इस घटना के बाद वह जेल तो जाएगा, लेकिन लौटकर गोली मार देगा। खैनी की पुड़िया में भर कर लाए मिर्च पाउडर को पुलिस ने बरामद किया था। बताया जाता है कि आरोपी ने मां की बीमारी के नाम पर सचिवालय के अंदर जाने का पास बनवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें