फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के विशेष शो में पहुंचे दिग्गज भाजपाई, किसी ने की तारीफ तो कोई बचकर निकला

Fri, 11 Jan 2019 11:03 AM IST
प्रियंका भल्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
accidental prime minister screening - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बनी फिल्म आज पूरे देशभर के थिएटरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर आने के साथ ही इससे कई विवाद जुड़ गए थे। राजनीतिक गलियारों में इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें बन रही थीं। जहां भाजपा इसे कांग्रेस के खिलाफ एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है वहीं कांग्रेस इसे चुनावी साल का प्रोपगेंडा बता रही है। इसी बीच गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें भाजपा नेताओं समेत कई कांग्रेस विरोधी दलों के लोग शामिल हुए और फिल्म देखी। तस्वीरों में देखिए कौन-कौन से नेता वहां पहुंचे और उन्होंने क्या कहा... (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 7
accidental prime minister screening - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल मंत्री पियुष गोयल भी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे। हालांकि उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। पत्रकार पूछते रह गए कि उन्हें फिल्म कैसी लगी लेकिन वो हर सवाल से कन्नी काटते हुए आगे निकल गए।
विज्ञापन

3 of 7
accidental prime minister screening - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी भी फिल्म देखने पहुंची और फिल्म देखकर काफी उत्साहित दिखीं। लेकिन पत्रकारों के सवाल का जवाब उन्होंने भी नहीं दिया। वह भी चुपचाप निकल गईं।

4 of 7
accidental prime minister screening - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा मेें नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी अपनी पत्नी के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे। उन्हें भी फिल्म अच्छी और आंख खोलकर रख देने वाली लगी।
विज्ञापन

5 of 7
accidental prime minister screening - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी ने भी फिल्म को काफी अच्छा बताया और कहा कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए। तिवारी ने कहा कि इस फिल्म में अनुपम खेर ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है।
वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तो ट्वीट कर अपील की है कि 'आज 11 जनवरी है। आज उरी और एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज हो रही है। आप फैमिली के साथ बाहर जाने का प्लान कीजिए अभी और ये फिल्में देखिए। अब पहले के मुकाबले रेस्त्रां बिल का टैक्स 5% हो गया है। अब मूवी टिकट पर टैक्स 12% हो गया है जो पहले 28% था।'

 
विज्ञापन

6 of 7
accidental prime minister screening - फोटो : अमर उजाला
वहीं आम आदमी पार्टी से निकाले गए नेता कपिल मिश्रा भी अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने पहुंचे। कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया अभी-अभी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर देखी। अनुपम खेर जी ने कमाल की एक्टिंग की है। यह मूवी जरूर देखनी चाहिए। इस मूवी में कई सारे विलेन हैं लेकिन इसे देखकर आप मनमोहन सिंह को एक हीरो के रूप में देखने लगेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
accidental prime minister screening - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें