दक्षिणी नगर निगम के दस्ते ने शुक्रवार को चांदनहोला और आसपास के इलाके में सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान 34 दुकानें एवं शोरूम सील किए।
विज्ञापन
2 of 7
sealing in mehrauli
- फोटो : हिमांशु सोनी
भारी पुलिस की मौजूदगी के चलते लोग कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके। कुछ लोगों ने सीलिंग की कार्रवाई से अपने परिसरों को बचाने के लिए कई हथकंडे अपनाए। हालांकि, निगरानी समिति के समक्ष उनकी चतुराई धरी रह गई।
विज्ञापन
3 of 7
sealing in mehrauli
- फोटो : हिमांशु सोनी
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति के निर्देश पर दक्षिणी नगर निगम का दस्ता शुक्रवार को छतरपुर इलाके में सीलिंग करने पहुंचा। चांदनहोला में मार्बल के शोरूम में पत्थर की अपेक्षा भैंस एवं गाय बंधी थी। दस्ते ने पशुओं को बाहर निकलवाकर कर व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया।
4 of 7
sealing in mehrauli
- फोटो : हिमांशु सोनी
वहीं कुछ लोगों ने अपने व्यवसायिक परिसरों को घर और बैठक का रूप दे दिया। कई परिसरों में महिलाएं खाना पका रही थीं तो कुछ परिसरों में बुजुर्ग हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
sealing in mehrauli
- फोटो : हिमांशु सोनी
समिति ने उन्हें तत्काल निकालकर सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
6 of 7
sealing in mehrauli
- फोटो : हिमांशु सोनी
कुछ परिसरों में महिलाओं ने विरोध जताया। साथ ही बेहोश होने का ड्रामा भी किया।